SSC पेपर लीक मामला: दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार
एसएससी पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली:
एसएससी पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में अब कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 8 हो गई है।
पुलिस के अनुसार आज गिरफ्तार चारों आरोपी 28 मार्च को पकड़े गए मुख्य आरोपियों की हर तरह से मदद करते थे।
पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने ही मुख्य आरोपियों की गांधी नगर में लैब बनाने में मदद की थी।
#SSC exam cheating matter: #Delhi Police Crime Branch arrests 4 accused.
— ANI (@ANI) April 3, 2018
गौरतलब है कि 28 मार्च को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया था और मौके से 51,83700 रु नगद, 3 लैपटॉप, 10 मोबाइल कई हार्डडिस्क और पेनड्राइव भी बरामद किया था।
यह आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर की परीक्षा का पेपर ऑनलाइन हैक कर अपने कैंडिडेट को व्हाट्सप्प के जरिए पेपर भेजते थे।
इस काम के लिए आरोपी प्रति कैंडिडेट पांच लाख रुपये वसूलते थे।
यह भी पढ़ें: SSC पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें