शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने मोहन भागवत के बयान का स्वागत किया, कहा- हिंदू-मुस्लिम एकता को मिलेगा बल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के 'भारत का भविष्य' कार्यक्रम में बहुलता और एकता के बयान का शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने स्वागत किया है।
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के 'भारत का भविष्य' कार्यक्रम में बहुलता और एकता के बयान का शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने स्वागत किया है। मोहन भागवत ने कार्यक्रम 'भारत का भविष्य : आरएसएस का दृष्टिकोण' के पहले दिन कहा था कि अपनी सोच को संकीर्ण कर आप संघ की कार्यप्रणाली को नहीं समझ सकते हैं। उन्होंने कहा था कि संघ की पद्धित समाज को जोड़ने का है।
भागवत के बयान पर मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि अगर ऐसी चीजें वास्तव में काम करती है तो भारत के लिए इससे अच्छा कुछ भी नहीं होगा। इससे हिंदू-मुस्लिम एकता लंबा रास्ता तय कर सकती है क्योंकि आरएसएस के बारे में यह अवधारणा बनाई गई कि यह एक अतिवादी संगठन है।
बता दें कि तीन दिनों 17-19 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में संघ को समझाने की कोशिश की जा रही है। भागवत ने कहा था कि संघ का अनोखा तरीका होने के कारण और संघ के कार्यकर्ता प्रचार-प्रसिद्धि के पीछे नहीं भगाते हैं।
भागवत ने कहा था, 'यह कार्यक्रम आरएसएस को समझने के लिए लोगों के वास्ते आयोजित किया गया है, क्योंकि आज यह देश की ताकत बन गया है और इसे विश्व में महसूस किया जा रहा है। संघ का कार्य विशिष्ट और अतुलनीय है।'
संघ के इस कार्यक्रम में देश के कई प्रसिद्ध लोग भाग ले रहे हैं, इनमें धार्मिक नेता, फिल्म कलाकार, खेल हस्तियां, उद्योगपति व विभिन्न देशों के राजनयिक शामिल हैं। हालांकि विपक्षी नेताओं ने इसमें शामिल होने से इंकार किया था और कहा था कि ऐसा कोई निमंत्रण नहीं मिला है।
और पढ़ें :
आरएसएस की स्थापना 1925 में हुई थी और वह केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विचारधारा का स्रोत है। आरएसएस की तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला सोमवार से शुरू हुई है जिसके केंद्र में हिंदुत्व और भारत के भविष्य को रखा गया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन रसोई की ये 5 चीज़ें खरीदने से घर में बनी रहती है बरकत
-
Aaj Ka Panchang 7 May 2024: क्या है 7 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय