मेघालय में भूस्खलन से अबतक 7 लोगों की मौत, राज्य में हो रही है भारी बारिश
मेघालय के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे सार्वजनिक संपत्तियों को क्षति पहुंची है।
highlights
- मेघालय में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत
- लापता लोगों की खोज जारी
नई दिल्ली:
मेघालय में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर सात पहुंच गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे सार्वजनिक संपत्तियों को क्षति पहुंची है।
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के अधिकारी मेरिनपोले संगमा ने बताया कि री-भोई जिले के थारिया इलाके में लापता हुई महिला का शव रविवार को मलबे से मिलने के बाद मरने वालों की संख्या सात हो गई।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन के बाद एसडीआरएफ कर्मियों ने पांच शव बरामद किए थे, जबकि अन्य नौ घायल थे। पीड़ितों में ज्यादातर मजदूर थे।
ये भी पढ़ें: एसोचैम की जीएसटी को टालने की मांग, अरुण जेटली को लिखा खत
एक अन्य हादसे में पूर्व खासी पहाड़ी जिले के लाड किनटोंग इलाके में भूस्खलन में एक बच्ची की मौत हो गई। आइरिशा सोहटुन को कीचड़ से निकाला गया, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: राजस्व सचिव अधिया ने जीएसटी लागू करने की समयसीमा बढ़ाने की खबरों को किया खारिज
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Bhagwat Geeta Shlok: जीवन बदल देंगे भागवत गीता के ये 10 श्लोक, आज ही अपने बच्चों को सिखाएं
-
Shani Chalisa Lyrics: शनिदेव के भक्त यहां पढ़ें शनि चालीसा और जानें इसके चमत्कारी लाभ
-
South Facing House Vastu: दक्षिण दिशा में है आपका घर, घबराए नहीं, आप भी बन सकते हैं अमीर
-
Mulank 5 Numerology 2024: इस मूलांक के लोगों को मई में मिलने वाली है तरक्की या नई नौकरी