रायन केस: प्रद्मुम्न हत्या मामले में आरोपी बस कंडक्टर को जमानत मिली
प्रद्मुम्न मर्डर मामले में गिरफ्तार आरोपी बस कंडक्टर अशोक कुमार को गुरुग्राम कोर्ट ने जमानत दे दी है। अशोक को कोर्ट ने जमानत 50 हज़ार रुपये के निजी मुचलके पर दी है।
नई दिल्ली:
प्रद्मुम्न मर्डर मामले में गिरफ्तार आरोपी बस कंडक्टर अशोक कुमार को गुरुग्राम कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने अशोक को 50 हज़ार रुपये के मुचलके पर जमानत दी है।
अशोक को जमानत मिलने के बाद प्रद्मुम्न के पिता ने कहा, 'हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, उम्मीद है न्याय मिलेगा।'
कोर्ट ने अशोक को जमानत देते हुए कहा, 'सीबीआई ने अशोक के खिलाफ कोई सबूत नहीं दिया। किसी के जीवन और मृत्यु का सवाल है इसलिए हम जमानत देते है।'
हालांकि अशोक के परिवार के मुताबिक वो आज जेल से बाहर नही आ सकेगा क्योंकि जमानत के लिए कागज़ी कार्रवाई और बेल बांड कल भरा जाएगा।
इससे पहले पुलिस की तरफ से आरोपी बनाए गए अशोक को पिछली दो सुनवाई में ज़मानत नही मिली थी।
सोमवार को लगभग आधे घंटे की सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत पर फैसला मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले 16 नवंबर को जमानत पर हुई पहली सुनवाई के दौरान भी कोर्ट ने बेल नहीं दी थी और मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 नवंबर तय की थी।
सोमवार को मामले की सुनवाई के समय अशोक के वकील की ने दलील दी थी, 'CBI की जांच में अशोक के खिलाफ कोई सुबूत नही मिला है और जो खून के धब्बे उसकी शर्ट पर मिले थे उसका DNA मैच भी नही हुआ है।'
इन दलीलों को सुनने के बाद अशोक की जमानत पर फैसला मंगलवार की दोपहर 3 बजे तक सुरक्षित रख लिया गया था।
यह भी पढ़ें: थरूर के मजाकिया 'ट्वीट' का मानुषी छिल्लर ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग