PM मोदी ने मणिपुर में किया विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन, कहा- 2025 तक करेंगे टीबी को आउट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां मणिपुर विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया।
New Delhi:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां मणिपुर विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'मैं वैज्ञानिकों से साल के 100 घंटे कक्षा नौ से 11वीं तक के छात्रों को विज्ञान के पहलुओं से रूबरू कराने के लिए बिताने का आग्रह करता हूं। छात्रों को विज्ञान के करीब लाने की यह प्रक्रिया कारगर साबित होगी।'
मोदी ने कहा कि यह बीते 100 वर्षो में पूर्वोत्तर में इस तरह का दूसरा विज्ञान कांग्रेस है। इस सम्मेलन में 2,000 शोधार्थी और वैज्ञानिकों सहित 5,000 से अधिक लोग हिस्सा ले रहे हैं।
और पढ़ें: तोगड़िया ने लिखा ख़त, कहा- सत्ता की ताक़त में अपने वादे को न भूलें पीएम
इस बात का जिक्र करते हुए कि विश्व स्वास्थ्य संगठन 2030 तक दुनिया से टीबी की बीमारी को खत्म करने की योजना बना रहा है। इस पर मोदी ने कहा कि भारत इस मिशन को 2025 तक पूरा कर लेगा।
मोदी ने अंतरिक्ष विज्ञान में योगदान की सराहते हुए कहा कि देश अपने प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों के पलायन पर नजर बनाए रखेगा।
उन्होंने वैज्ञानिकों से कुपोषण, मलेरिया और जापानी इन्सेफेलाइटिस जैसी बीमारियों से निपटने में मदद करने का आग्रह किया।
और पढ़ें: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- बीएसपी के वोट एसपी को मिले इसलिये बीजेपी हारी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें