मालेगांव बम ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, मैं कांग्रेस की साजिश की शिकार हूं
मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि वह कांग्रेस की साजिश की शिकार हैं।
highlights
- मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जेल से रिहा
- प्रज्ञा ने कहा, वह कांग्रेस की साजिश की शिकार हैं, मैं अभी आरोपों से आधी मुक्त हो पाई हूं
- पिछले दिनों बंबई हाईकोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर को दी थी जमानत
नई दिल्ली:
मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि वह कांग्रेस की साजिश की शिकार हैं। जेल से रिहा होने के बाद प्रज्ञा ने कहा, 'मैं अभी आरोपों से आधी ही मुक्त हो पाई हूं, मानसिक रूप से मुक्त होना बाकी है।'
उन्होंने कहा, 'वे कांग्रेस के षड़यंत्र का शिकार हुई हैं, और कांग्रेस की वजह से ही उन्होंने नौ साल तक अन्याय सहा है।' प्रज्ञा ने कहा कि भगवा आतंकवाद कांग्रेस की देन है।
बंबई हाईकोर्ट ने साल 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम विस्फोट मामले की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उनकी गिरफ्तारी के करीब नौ साल बाद मंगलवार को जमानत दी थी। जिसके बाद वह जेल से रिहा हुई हैं।
I am a victim of Congress's conspiracy, nine years of injustice: Sadhvi Pragya Singh Thakur after she was released on bail. pic.twitter.com/8bnUWl2R0l
— ANI (@ANI_news) April 27, 2017
राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा मई 2016 में साध्वी को 'क्लीन चिट' दिए जाने के बाद अदालत ने उन्हें पांच लाख रुपये के मुचलके पर जमानत की मंजूरी दे दी।
जांच एजेंसियों ने कहा था कि आतंकवादी घटना को कथित तौर पर दक्षिणपंथी समूह अभिनव भारत ने अंजाम दिया था। इस मामले में साध्वी एवं पुरोहित समेत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
सितंबर 2008 में नासिक जिले के मुस्लिम बहुल शहर मालेगांव में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हुई थी। कांग्रेस इसे 'भगवा आतंकवाद' के उदाहरणों में से एक मानती रही है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा