महाराष्ट्र: सीएम फडनवीस से मिले किसान, आश्वासन के बाद की हड़ताल खत्म
महाराष्ट्र में हड़ताल पर चल रहे किसानों ने शुक्रवार देर रात तक हुई मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है।
नई दिल्ली:
महाराष्ट्र में हड़ताल पर चल रहे किसानों ने शुक्रवार देर रात तक हुई मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। सीएम ने इस बैठक के दौरान उन्हें कार्जमाफी और समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाने का आश्वासन दिया है।
बता दें कि पिछले दो दिनों से पूरे महाराष्ट्र में किसानों ने दूध, फल, सब्जी और अन्य खेती की चीजों की सप्लाई रोक दी थी। किसानों ने इस हड़ताल में मांग की थी कि उनका कर्ज माफ किया जाए।
इसके पहले किसानों ने मंगलवार को भी सीएम से मुलाकात की थी लेकिन इस दौरान बात नहीं बनी इसलिए उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था।
और पढ़ें: बिहार बोर्ड का आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार गिरफ्तार, दस्तावेजों में उम्र घटाकर फर्जीवाड़ा करने का आरोप
शुक्रवार रात सीएम फडनवीस से किसानों की 4 घंटे तक मुलाकात चली। इस दौरान सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस साल 31 अक्टूबर तक राज्य सरकार असमर्थन और छोटे किसानों का जो कर्ज चुकाने में सक्षम नहीं है उनका कर्ज माफ करेगी।
इसके आलावा सीएम फडनवीस ने यह भी आश्वासन दिया कि किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार एक कानून बनाएगी। साथ ही 20 जून तक दूध की कीमत भी तय की जाएगी।
साथ ही जिस किसान की आंदोलन के दौरान मौत हुई है सरकार उसके घरवालों की आर्थिक मदद करेगी।
और पढ़ें: चुनाव आयोग का ईवीएम हैकेथॉन आज- NCP और CPM करेगी शिरकत, आम आदमी पार्टी नहीं लेगी हिस्सा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें