JMM विधायक के चपरासी का शव जंगल में मिला, शादी के मंडप से किया गया था अगवा
झारखंड के बिशुनपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक चमरा लिंडा के चपरासी विजय का शव मंगलवार सुबह जंगल से बरामद हुआ। घाघरा पुलिस ने कंकाल को कब्जे में कर फोरेंसिक लैब भेज दिया है।
नई दिल्ली:
झारखंड के बिशुनपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक चमरा लिंडा के चपरासी विजय का शव मंगलवार सुबह जंगल से बरामद हुआ। घाघरा पुलिस ने कंकाल को कब्जे में कर फोरेंसिक लैब भेज दिया है।
शव की हालत खराब थी, लेकिन कपड़ों से परिजनों ने विजय की पहचान की। विजय विधानसभा में संविदा पर काम कर रहे थे।
करीब 15 दिन पहले अपराधी जिलिंगसिरा गांव में विवाह समारोह के दौरान शादी मंडप से विजय को उठाकर ले गए थे।
जानकारी के मुताबिक लातेहार की एक युवती के साथ वह लिव- इन- रिलेशन में रहता था। उसी महिला के साथ वो तीसरी शादी रचाने के लिए गांव गया था। ये शादी 30 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन 28 अप्रैल को ही उसका अपहरण कर लिया गया था।
विजय के परिजनों को अपराधियों ने पीटा भी था। अपहरण के बाद परिजनों ने इस घटना की जानकारी घाघरा थाना को दी। तब से पुलिस विजय की तलाश कर रही थी।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार कैबिनेट का फैसला, बिहार में सातंवा वेतन आयोग लागू
पुलिस का कहना है कि पहले विजय को गोली मारी गई उसके बाद उसके शव को जलाने को कोशिश की। पुलिस अपराधियों की पहचान करने की कोशिश में लगी है।
यह भी पढ़ें: Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी की इन हॉट फोटोज को देखकर हर कोई हो जाएगा दीवाना
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?