जम्मू-कश्मीरः नौशेरा में हिंसक प्रदर्शन, जिलाधिकारी समेत 14 घायल
जम्मू एवं कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा कस्बे को जिला घोषित किए जाने की मांगों को लेकर चल रहा प्रदर्शन शनिवार को हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों से भिड़ गए।
जम्मू:
जम्मू एवं कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा कस्बे को जिला घोषित किए जाने की मांगों को लेकर चल रहा प्रदर्शन शनिवार को हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों से भिड़ गए।
इस दौरान जिलाधिकारी सहित कम से कम 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि नगर में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले दागे गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हिंसा में जिलाधिकारी इकबाल चौधरी के अलावा 10 प्रदर्शनकारी और चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार प्रदर्शनकारियों द्वारा फेंकी गई कांच की एक बोतल चौधरी के सिर पर लगने से वे घायल हो गए।
नौशेरा नगर के लोग लगभग दो महीनों से इसे जिले का दर्जा दिलवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
शुक्रवार को राज्य सरकार के उस फैसले के बाद शनिवार को यह प्रदर्शन उग्र हो गया जिसमें कहा गया है कि नौशेरा को पूर्ण जिला घोषित किए जाने की अपेक्षा इस क्षेत्र में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त नियुक्त किया जाएगा।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें