International Yoga Day 2023 : दुनियाभर में योग का डंका, सीएम योगी समेत मंत्रियों और नेताओं के योग करते हुए Video आए सामने
International Yoga Day 2023 : भारत समेत पूरी दुनिया में बड़े उल्लास के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. देश में केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों समेत कई नेताओं के योग करते हुए वीडियो सामने आए हैं.
नई दिल्ली:
International Yoga Day 2023 : भारत समेत पूरे विश्व में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है. योग दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका से देशवासियों बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक है. भारतीय समयानुसार आज शाम 5.30 बजे पीएम मोदी यूएन के मुख्यालय में योग के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. भारत में योग दिवस को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्रियों और नेताओं ने योग किया है. योग करते हुए वीडियो भी सामने आए हैं.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह में हिस्सा लिया और योग किया.
#WATCH उत्तराखंड: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह में भाग लिया। pic.twitter.com/6zkcwTJyVY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमीरपुर में भाग लेकर योग किया.
#WATCH हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमीरपुर में योग किया।#InternationalDayofYoga2023 pic.twitter.com/fKmohS1zBz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ओडिशा के बालासोर में योगाभ्यास किया. इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में लोग भी योग कर रहे थे.
#WATCH ओडिशा: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बालासोर में योग दिया।#9thInternationalYogaDay pic.twitter.com/kjfQYFcO6M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में योग किया. इस दौरान उनके साथ भोजपुरी स्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी मौजूद थे.
#WATCH उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और योग किया।#InternationalYogaDay pic.twitter.com/zD7g9ha2bl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रांत पर योग किया.
#WATCH रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर INS विक्रांत पर योग दिया। #9thInternationalYogaDay pic.twitter.com/Yqqy4kDuv7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी-20 प्रतिनिधियों ने मुंबई के सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में शिरकत की और योग किया.
#WATCH मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी-20 प्रतिनिधियों ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में योग किया।#InternationalYogaDay pic.twitter.com/ZuNarLpgQ9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग किया.
#WATCH हरियाणा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग किया।#InternationalYogaDay2023 pic.twitter.com/n7g4dYLHXq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यूपी के नोएडा इंडोर स्टेडियम में योग किया. इस दौरान उनके साथ कई लोगों ने भी योग किया है.
#WATCH उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नोएडा इंडोर स्टेडियम में योग किया।#InternationalYogaDay2023 pic.twitter.com/1HnnAmnkrD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर गए हुए हैं. यह उनकी पहली यूएस की राजकीय यात्रा है. पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं और वहां आज संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग करेंगे.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक