यौन हिंसा के बढ़ते मामलों ने भारत को बनाया विश्व का सबसे असुरक्षित देश
एक रिपोर्ट के मुताबिक दुष्कर्म और हिंसा के जोखिम के कारण भारत महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश है।
नई दिल्ली:
एक रिपोर्ट के मुताबिक दुष्कर्म और हिंसा के जोखिम के कारण भारत महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। इसके बाद अफगानिस्तान और सीरिया का नाम आता है।
'थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन' की रिपोर्ट में सोमालिया और सउदी अरेबिया क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर आता है।
महिला मुद्दों के 550 विशेषज्ञों के सर्वेक्षण वाली रिपोर्ट के अनुसार, यहां लैंगिक हमलों, घरेलू कामों के लिए मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी, जबरन शादी और यौन दासता का जोखिम ज्यादा होने के कारण भारत महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि महिलाओं को प्रभावित करने वाली सांस्कृतिक परंपराओं के मामले में भी भारत दुनिया का सबसे खतरनाक देश है।
यह सर्वेक्षण यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिण एशिया और प्रशांत में 26 मार्च से 4 मई के बीच हुए 548 लोगों से ऑनलाइन, फोन और व्यक्तिगत रूप से वोट करने वालों पर आधारित है।
फाउंडेशन के मुताबिक पश्चिमी देशों में शीर्ष 10 में केवल अमेरिका ही इकलौता देश इस लिस्ट में शामिल है। 2011 में हुए इस सर्वे के मुताबिक अफगानिस्तान, कॉन्गो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश माने गए थे।
इसे भी पढ़ेंं: पीएम बना रहे योग का वीडियो, महिलाओं की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं- राहुल गांधी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?