चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में विकास बराला ने पीछा करने की बात कबूली, अपहरण की कोशिश से किया इंकार
चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ करने के मामले में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार को पुलिस गुरुवार को चंडीगढ़ कोर्ट में पेश करेगी।
नई दिल्ली:
चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ करने के मामले में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार को पुलिस गुरुवार को चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी होनी है।
इस बीच खबरें आ रही हैं कि पूछताछ के दौरान विकास बराला ने वर्णिका कुंडू की कार का पीछा करने की बात कबूल कर ली है लेकिन अपहरण की कोशिश के आरोप से इंकार किया है।
चंडीगढ़ पुलिस ने बताया है कि पूछताछ में आरोपी विकास बराला और आशीष ने अपहरण की कोशिश के आरोपों से किया इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि लड़की के अपहरण करने का कोई मकसद नहीं था।
#VikasBarala has accepted during questioning that he was following #VarnikaKundu's car: Sources #ChandigarhStalkingCase
— ANI (@ANI) August 10, 2017
छेड़खानी के एक और मामले में घिरा सुभाष बराला का परिवार, HC ने मांगी राज्य सरकार से रिपोर्ट
इससे पहले बुधवार को घटे घटनाक्रम में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उन दोनों पर दो गैरजमानती धाराएं भी जोड़ी गई थीं। बुधवार को सुबह पुलिस ने दोनों लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने समन भेजा था जिसे विकास बराला के लेने से इंकार करने के बाद पुलिस ने घर की दीवार पर चिपका दिया था।
इसके बाद पूछताछ के लिए पेश न होने पर चंडीगढ़ पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई पर विचार कर थी। हालांकि बाद में विकास बराला और उसके दोस्त आशीष के चंडीगढ़ सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तेजिंदर एस. लूथरा ने बुधवार को बताया था कि शनिवार को आरोपियों ने चिकित्सकीय जांच के लिए अपने खून और पेशाब के नमूने देने से मना कर दिया था।
हरियाणा छेड़छाड़ मामला: सुभाष बराला ने कहा, वर्णिका मेरी बेटी जैसी, कानून अपना काम करेगा
लूथरा के मुताबिक, 'ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक खून और पेशाब के नमूने लेना चाहते थे, लेकिन लॉ ग्रेजुएट होने के नाते आरोपी भी अच्छी तरह कानून जानते हैं। इसलिए, उन्होंने नमूने देने से इनकार कर दिया। हालांकि इस तरह से इनकार करना जांच और मुकदमे के दौरान उनके विरुद्ध जा सकता है।'
घटना के पांच दिनों बाद पहली बार मीडिया के सामने आए डीजीपी ने कहा, 'मैं आश्वासन देता हूं कि मामले में इंसाफ के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।' दूसरी ओर हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी मामले से जुड़े हाई-प्रोफाइल आरोपियों से पल्ला झाड़ लिया है।
हरियाणा बीजेपी प्रवक्ता जवाहर यादव ने कहा, ' विकास बराला जांच में साथ देंगे या नहीं, इसका फैसला उन्हें करना है। बीजेपी का इससे कुछ नहीं लेना-देना है।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें