WATCH: गूगल ने 'कथक क्वीन' सितारा देवी के जन्मदिन पर बनाया खास डूडल
सितारा देवी को कला और नृत्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए 'पद्मश्री' और 'कालिदास' सम्मान से नवाजा गया है।
मुंबई:
कथक क्वीन सितारा देवी के 97वें जन्मदिन पर गूगल ने खास डूडल बनाया है। महज 16 साल की उम्र में उनका शानदार नृत्य देखकर रवींद्रनाथ टैगोर ने उन्हें 'कथक क्वीन' के खिताब से नवाजा था। लोग आज भी उन्हें इसी खिताब से जानते हैं।
सितारा देवी का जन्म 8 नवंबर 1920 को कोलकाता में हुआ था। धनतेरस को पैदा होने के कारण उन्हें 'धन्नो' भी कहकर बुलाते हैं। बताया जाता है कि उनका मुंह टेढ़ा था, जिसकी वजह से उनके मां-बाप ने उन्हें नौकरानी को दे दिया था।
उस नौकरानी ने बचपन में सितारा की खूब सेवा की, जिसकी वजह से उनका मुंह ठीक हो गया। फिर उनके मां-बाप को वापस सौंप दिया।
ये भी पढ़ें: मुश्किल में 'पद्मावती', डिस्ट्रीब्यूटर्स ने राजस्थान में फिल्म रिलीज करने से किया इंकार
सितारा देवी को कला और नृत्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए 'पद्मश्री' और 'कालिदास' सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने एक्ट्रेस रेखा, मधुबाला, माला सिन्हा और काजोल को भी डांस के गुर सिखाए हैं।
कथक नृत्यांगना सितारा देवी का लंबी बीमारी के बाद 25 नवंबर 2014 को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो किराया घटाने और ईंट भट्ठे को बंद करने का दिया आदेश
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Bhagwat Geeta Shlok: जीवन बदल देंगे भागवत गीता के ये 10 श्लोक, आज ही अपने बच्चों को सिखाएं
-
Shani Chalisa Lyrics: शनिदेव के भक्त यहां पढ़ें शनि चालीसा और जानें इसके चमत्कारी लाभ
-
South Facing House Vastu: दक्षिण दिशा में है आपका घर, घबराए नहीं, आप भी बन सकते हैं अमीर
-
Mulank 5 Numerology 2024: इस मूलांक के लोगों को मई में मिलने वाली है तरक्की या नई नौकरी