द्रौपदी मुर्मू की जीत पर यशवंत सिन्हा समेत कई नेताओं ने दी बधाई
Presidential Poll 2022 Results: विपक्ष के कैंडिडेट यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई देते हुए अपनी हार स्वीकार ली. उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं.
highlights
- जीत के लिए द्रौपदी मुर्मू पहले राउंड से ही यशवंत सिन्हा से आगे थीं
- विजयी होने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को यशवंत सिन्हा ने दी बधाई
- द्रौपदी मुर्मू को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति बनने पर दी जीत की बधाई
नई दिल्ली:
Presidential Poll 2022 Results: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल कर ली है. वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं. उनकी जीत पर यशवंत सिन्हा समेत कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. विपक्ष के कैंडिडेट यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई देते हुए अपनी हार स्वीकार ली. उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं. देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी. उन्होंने आगे कहा, अपने चुनाव अभियान के दौरान, मैंने राष्ट्र और आम लोगों के सामने प्रमुख मुद्दों पर विपक्ष के विचारों और चिंताओं को उजागर करने की कोशिश की. चुनाव के परिणाम के बावजूद, मेरा मानना है कि इसने भारतीय लोकतंत्र को 2 महत्वपूर्ण तरीकों से लाभान्वित किया है.
वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई देते हुए कहा, राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई. वे गाँव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं. आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचीं. यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त है. तीसरे राउंड की काउंटिंग में ही द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल कर ली थी. तीसरे दौर की मतगणना कर्नाटक, केरल, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब राज्यों में हुई. इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं. वैध मतों का कुल मूल्य 1,65,664 है. जिसमें द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले. जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले. मुर्मू के पक्ष में 577777 वोट पड़े. जबकि यशवंत सिन्हा के पक्ष में 261062 वोट मिले
ये भी पढ़ेंः National Herald Case: ED के सामने सोनिया गांधी की पेशी आज, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन
बता दें कि वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति भी बनी हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की.पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
KKR vs DC Dream11 Prediction : कोलकाता और दिल्ली के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
KKR vs DC Head to Head : कोलकाता और दिल्ली में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लीजिए
-
KKR vs DC Pitch Report : बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी कोलकाता की पिच
मनोरंजन
-
Upasana Singh: जब डायरेक्टर ने कपिल की बुआ को बुलाया होटल रूम, फिल्म के बदले कर दी ऐसी डिमांड
-
Gurucharan Singh Missing: लापता होने से पहले शादी करने वाले थे मिस्टर सोढ़ी, फैमिली ने दिया ये अपडेट
-
Irrfan Khan Death Anniversary: अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते थे इरफान, कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान शेयर की थी दिल की इच्छा
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!
-
Guru Gochar 2024: 1 मई को गुरु गोचर से बनेगा कुबेर योग, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी
-
Shiv Ji Ki Aarti: ऐसे करनी चाहिए भगवान शिव की आरती, हर मनोकामना होती है पूरी