2G मामले में बरी होने के बाद चेन्नई में ए राजा-कनिमोझी का ग्रैंड वेलकम
डीएमके नेता एमके स्टालिन ने गुरुवार को 2G स्पेक्ट्रम घोटाले में अदालत द्वारा सभी अभियुक्तों को बरी किए जाने के फैसले को 'ऐतिहासिक' बताते हुए इसका स्वागत किया।
नई दिल्ली:
2G मामले में बरी हुए पूर्व संचार मंत्री ए राजा और राज्यसभा सांसद एमके कनिमोझी का चेन्नई में द्रमुक दफ्तर में जोरदार स्वागत किया गया।
डीएमके नेता एमके स्टालिन ने गुरुवार को 2G स्पेक्ट्रम घोटाले में अदालत द्वारा सभी अभियुक्तों को बरी किए जाने के फैसले को 'ऐतिहासिक' बताते हुए उनका स्वागत किया।
स्टालिन ने कहा कि यह केस पार्टी को बर्बाद करने की एक 'साजिश' थी। दिल्ली में स्पेशल सीबाआई कोर्ट ने पूर्व संचार मंत्री ए राजा और राज्यसभा सांसद एमके कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।
स्टालिन ने कहा, 'यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। यह मामला 2009 में दायर हुआ था और इसका मकसद राजनीतिक दल को बदनाम करने के लिए दायर किया गया था।'
और पढ़ें- तमिलनाडु: आरके नगर सीट पर उपचुनाव में स्टालिन ने AIADMK पर लगाया 100 करोड़ रु बांटने का आरोप
डीएमके के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए और इस फैसले का जश्न मनाया। सभी ने आतिशबाजी की और मिठाइयां वितरित की।
बता दें कि गुरुवार को देश के सबसे बड़े घोटाला माने जाने वाले 2जी स्पेक्ट्रम स्कैम में सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और द्रमुक सांसद को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया।
इसे भी पढ़ेंः अमित शाह ने CPI(M) पर साधा निशाना, कहा- बीजेपी नेताओं की हत्या पर चुप क्यों है केरल सरकार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
Most Sixes In IPL 2024 : ये हैं इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में नहीं शामिल विराट-रोहित
-
MI vs SRH : वानखेड़े में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी
-
MI vs SRH Dream11 Prediction : मुंबई और हैदराबाद के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें