logo-image

रक्षा अलंकरण समारोह -2022 : कैप्टन वरुण सिंह शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित 

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने 2020 में एक उड़ान के दौरान अपने एलसीए तेजस लड़ाकू विमान को बचाने के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया.

Updated on: 31 May 2022, 07:12 PM

नई दिल्ली:

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यानि मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह -2022 में सेना और सुरक्षा बलों के शहीदों को रक्षा अलंकरण प्रदान किए. एक सामरोह में राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, शौर्य चक्र प्रदान किए. गुंड (जम्मू-कश्मीर) के 118 सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल  कुलदीप कुमार उरांव को उनकी वीरता के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी बंदना उरांव को यह पुरस्कार दिया. इसके साथ ही  ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने 2020 में एक उड़ान के दौरान अपने एलसीए तेजस लड़ाकू विमान को बचाने के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार उनकी पत्नी गीतांजलि सिंह और मां उमा सिंह ने ग्रहण किया. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने 8 दिसंबर, 2021 को हेलिकॉप्टर दुर्घटना के दौरान अपनी जान गंवा दी, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 13 अन्य लोगों की जान चली गई.

ओडिशा पुलिस के कमांडो देबासिस सेठी और सुधीर कुमार टुडू को राष्ट्रपति भवन में शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया. देबासिस सेठी के माता-पिता छाया और सनातन सेठी और सुधीर कुमार टुडू की मां ज्वाला टुडू ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पुरस्कार प्राप्त किया.

208 कोबरा सीआरएफ ( 204 COBRA CRPF)के हेड कांस्टेबल अजीत सिंह को मरणोपरांत 'शौर्य चक्र' से सम्मानित किया गया. उनकी पत्नी अनीता देवी को रक्षा अलंकरण समारोह 2022 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से वीरता पुरस्कार मिला. इसके साथ ही 204 कोबरा सीआरपीएफ कांस्टेबल विकास कुमार की पत्नी नंदिनी देवी और मां कलेशिया को शौर्य चक्र (मरणोपरांत) मिला.

एसपीओ शाहबाज अहमद को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा रक्षा अलंकरण समारोह-2022 में 'शौर्य चक्र' (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार उनके पिता अब्दुल अजीज ने ग्रहण किया.