'भारत सबसे तेजी से विकसित होती अर्थ व्यवस्था बना', संसद में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू
बुधवार को संसद के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो गई.
नई दिल्ली:
Budget Session 2024: संसद के बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारत की उपलब्धियों का जिक्र किया. अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपबल्धियों से भरा रहा है. इस दौरान देशवासियों का गौरव बढ़ाने वाले अनेक पल आए, दुनिया में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था बना, लगातार दो क्वार्टर से भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत से ऊपर रही है. भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुप पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना.
ये भी पढ़ें: 'हंगामा करने वाले आत्मचिंतन करें', बजट से पहले पीएम मोदी की 'आदतन हुड़दंगी' सांसदों को नसीहत
भारत ने सफलता के साथ आदित्य मिशन लॉन्च किया, धरती से 15 लाख किमी दूर अपनी सैटेलाइट पहुंचाई. ऐतिहासिक जी-20 सम्मेलन की सफलता ने पूरे विश्व में भारत की भूमिका को सशक्त किया. भारत ने एशियाई खेलों में पहली बार 100 से अधिक मेडल जीते और पैरा एशियाई खेलों में भी सौ से अधिक मेडल जीते. भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में अपने संबोधन में कहा कि भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन तथा पहली अमृत भारत ट्रेन मिली.
#WATCH | President Droupadi Murmu enlists the achievements of the government
— ANI (@ANI) January 31, 2024
"The last year was full of accomplishments for India. There were many successes - India became the fastest-growing economy. India became the first nation to reach the south pole of the Moon. The… pic.twitter.com/5xYwQY2c7w
कोरोना महामारी और युद्ध का भी जिक्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन के दौरान कोरोना महामारी और युद्ध का भी जिक्र किया. राष्ट्रपति ने कहा कि बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया. ऐसे वैश्विक संकट के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा और सामान्य भारतीयों का बोझ नहीं बढ़ने दिया. 2014 से पहले के दस वर्षों में औसत महंगाई दर 8 प्रतिशत से अधिक थी. पिछले दशक में औसत महंगाई दर 5-10 प्रतिशत रही. मेरी सरकार का प्रयास रहा है कि सामान्य देशवासी की जेब में अधिक से अधिक बचत कैसे हो. पहले भारत में 2 लाख रुपये की आय पर टैक्स लग जाता था आज भारत में सात लाख तक की इनकम पर टैक्स नहीं लगता.
#WATCH | President Droupadi Murmu says, "My Government believes that the grand edifice of a developed India will stand on four strong pillars – youth power, women power, farmers and the poor." pic.twitter.com/u8C4opfICx
— ANI (@ANI) January 31, 2024
चार मजबूत स्तंभों पर खड़ी है विकसित भारत की भव्य इमारत- राष्ट्रपति मुर्मू
मेरी सरकार मानती है कि विकसित भारत की भव्य इमारत चार मजबूत स्तंभों पर खड़ी होगी. ये स्तंभ हैं युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब. देश के हर हिस्से और हर समाज में इन सभी की स्थिति और सपने एक जैसे ही है. इसीलिए इन चार स्तंभों को सशक्त करने के लिए मेरी सरकार निरंतर काम कर रही है. मेरी सरकार ने टैक्स का एक बहुत बड़ा हिस्सा इन स्तंभों को मजबूत बनाने पर खर्च किया है. चार करोड़ दस लाख गरीब परिवारों को अपना पक्का घर मिला है. इस पर लगभग 6 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: Toshkhana Case: इमरान खान और पत्नी को तोशखाना मामले में मिली 14 साल की कठोर सजा, 1.5 करोड़ का जुर्माना भी लगा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!