logo-image

उत्तर कोरिया का जवाब देने के लिए जापान ने तैनात किए मिसाइल-डिफेंस और जानिए अबतक की 10 बड़ी खबरें

जापान ने मंगलवार को अपने उत्तरी द्वीप होकैडो में एक मिसाइल-डिफेंस सिस्टम तैनात किया है।

Updated on: 19 Sep 2017, 06:55 PM

नई दिल्ली:

जापान ने मंगलवार को अपने उत्तरी द्वीप होकैडो में एक मिसाइल-डिफेंस सिस्टम तैनात किया है। बता दें कि जापान के इसी क्षेत्र के ऊपर से उत्तर कोरिया ने हाल में मिसाइल दागा था। विदेशी मामलो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर कोरिया से निपटने के लिए मिसाइल-डिफेंस सिस्टम तैनात किया है। रक्षा मंत्री सुनौरी ओनोदेरा ने बताया, 'एक पैट्रियट अडवांस्ड कैपबिलटी-3 इंटरसेप्टर यूनिट (पीएसी-3) को दक्षिणी होकैडो के हाकोडेट बेस पर तैनात किया गया है।'

2
2

रोहिंग्या मुस्लिम आतंकियों को भारत में घुसने से रोकने के लिये सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मिज़ोरम के लॉन्ग्तलाई जिले और म्यांमार के आराकान सीमा पर असम राइफल्स ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। गृह विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार, मिज़ोरम पुलिस, अर्धसैनिक बलों और खुफिया विभाग के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। इस बातचीत में मौजूदा सुरक्षा की लेकर चर्चा की गई। अधिकारी ने कहा, 'अभी तक एक भी रोहिंग्या मुस्लिम मिज़ोरम में नहीं घुसा है।'

3
3

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। जेटली ने कहा कि उन्होंने शर्मिंदगी महसूस की जब अमेरिका में राहुल गांधी ने वंशवाद भारत में परंपरा रही है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा, 'कुछ दलों को ऐसा लग सकता है कि अगर वो वंशवाद के इर्द-गिर्द रहेंगी तो उन्हें फायदा होगा। लेकिन बाद में ये बोझ बन जाता है।'

4
4

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम की जांच कराए जाने की मांग की है। भारत ने इस संबंध में दोषी पाए जाने वाले देश पर कड़ी कारवाई की मांग करते हुये कहा, 'उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार कैसे मिले, इसकी जांच होनी चाहिए।' विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान विदेश मंत्री रेक्स टिल्लरसन और उनके जापानी समकक्ष तारो कोनो के साथ त्रिपक्षीय बैठक में पाकिस्तान पर इशारों में निशाना साधा।

5
5

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह ने आज ही के दिन यानी 19 सितंबर को 1 ओवर में 6 छक्कें लगाकर सभी का दिल जीता था। युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्‍डकप-2007 में इंग्‍लैंड के खिलाफ ओवर की सभी छह गेंदों पर छक्‍के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था। टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में तेज गेंदबाज स्‍टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में युवराज ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

6
6

आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से निलंबित नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा की है।
उन्होंने अपने समर्थकों द्वारा बनाए गये पार्टी 'जन विकल्प' में शामिल होने के बाद कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस से उकता गए हैं और एक विकल्प के लिए बेताब हैं।

7
7

रोहिंग्या संकट पर आलोचनाओं का सामना कर रहीं स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची ने कहा कि वह म्यांमार को धार्मिक और नस्लीय आधार पर विभाजित नहीं होने देंगी। सू ची ने कहा, 'म्यांमार को किसी अंतरराष्ट्रीय निगरानी का डर नहीं है और वह देश को नस्लीय एवं धार्मिक आधार पर विभाजित नहीं होने देंगी।' उन्होंने बताया कि, 'हमने डॉ कोफी अन्नान के नेतृत्व में एक कमीशन को बुलाया है जो हमें रखाइन क्षेत्र की समस्या सुलझाने में मदद करेगा।' सू ची ने कहा, 'म्यांमार एक जटिल और विविधताओं से भरा देश है। लोग हमसे उम्मीद करते हैं कि हम संक्षिप्त समय में सभी चुनौतियों से बाहर निकल जाएं।'

8
8

कथित तौर पर दो कश्मीरी पत्थरबाज़ों जावेद अहमद और कमरान यूसूफ़ को 17 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मंगलवार को दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने ये फ़ैसला सुनाया। इससे पहले अदालत ने शानिवार को इन दोनों की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) हिरासत को 19 सितम्बर तक बढ़ा दिया था।

9
9

कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने भारत की आंतरिक सुरक्षा और विकास के लिए बढ़ती बेरोजगारी और असहिष्णुता को सबसे बड़ा खतरा बताया है।
भारत में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार रोजगार के मौके पैदा करने में विफल रही है और इस वजह से देश खतरनाक स्थिति की तरफ जा रहा है।

10
10

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का आशियाना 12 दिन बाद टूट जाएगा। मसुरी में स्थित सचिन का 120 साल पुराना ढहलिया बैंक हाउस बंगला 12 दिन बाद टूटने वाला है। सुप्रीम कोर्ट ने सचिन के दोस्त संजय नारंग की हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर विशेष याचिका सोमवार को खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अवैध निर्माण को 12 दिन के भीतर खुद हटाने को कहा है, अगर सचिन ने इसे नहीं हटाया तो इसके बाद कैंट बोर्ड आशियाना के भीतर हुआ अवैध निर्माण तोड़ देगा। इसके लिए कैंट बोर्ड ने 20 सितंबर को बोर्ड बैठक भी बुलाई है।