logo-image

2030 से आया व्यक्ति 2017 में फंसा, पास किया Lie Detector Test

हमारी दुनिया अजीबो-गरीब रहस्यों से भरी हुई है। विज्ञान के क्षेत्र में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो मनुष्य को रोमांचित करती रही हैं।

Updated on: 20 Feb 2018, 06:45 PM

नई दिल्ली:

हमारी दुनिया अजीबो-गरीब रहस्यों से भरी हुई है। विज्ञान के क्षेत्र में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो मनुष्य को रोमांचित करती रही हैं। इसमें दूसरे ग्रह पर रहने से लेकर समय यात्रा करना तक शामिल है। हालांकि वर्तमान में कोई भी ऐसी ज्ञात तकनीक नही है जिसके जरिए समय यात्रा की जा सके।

लेकिन डेली मेल की खबर के अनुसार नोवा नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि वो 2030 से आया है और 2017 में फंस गया है। वैसे तो पहले भी कई लोगों ने समय यात्रा करने का दावा किया है लेकिन इस मामले में अलग यह है कि नोवा ने लाई डिटेक्टर टेस्ट पास कर लिया है।

नोआ ने कहा कि उसका मकसद आज की दुनिया को भविष्य के बारे में बताना है। अपेक्स टीवी ने टेस्ट के दौरान का वीडियो भी यूट्यूब पर पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 17 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा कदम, कोयला खनन निजी क्षेत्र के लिये भी खुला

नोआ ने दुनिया को लेकर कई बातें बताई है। नोआ ने अमेरिका की राजनीति पर बोला कि 2020 में फिर डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति बनेंगे। 2030 में एक मिस्टीरियस फिगर इलाना रेमिकी बनेंगी।

नोआ की मानें तो मंगल ग्रह पर जाने का सपना 2028 में पूरा होगा। इंसान 2028 में पहुंच पाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अधिग्रहण होगा।

नोवा ने कहा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की दवाई भी आसानी से मिलेगी। इंसान गूगल स्टाइल ग्लासिस पहनेंगे, तकनीक अगले लेवल पर पहुंच जाएगी। समय के साथ बिटकॉइन की पॉपुलेरिटी बढ़ेगी और साथ ही सिक्कों को भी उतनी की तवज्जो दी जाएगी।

और पढ़ें: मामला सार्वजनिक कर पीएनबी ने बंद किए वसूली के सभी रास्ते- नीरव मोदी