राहुल गांधी ने कहा- कर्नाटक में सरकार बनाने की तर्कहीन जिद संविधान का माखौल
कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जब बीजेपी राज्य में सत्ता हथिया कर अपनी जात का जश्न मना रही होगी उस समय देश संविधान की हत्या का मातम मनाएगा।
नई दिल्ली:
कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जब बीजेपी राज्य में सत्ता हथिया कर अपनी जीत का जश्न मना रही होगी उस समय देश संविधान की हार का मातम मनाएगा।
कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर राज्यपाल वजुभाई वाला के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बी एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद के शपथ का निमंत्रण देने का कांग्रेस ने विरोध करते हुए कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर रोक नहीं लगाई लेकिन बीजेपी के समर्थक विधायकों की सूची मांगी है। साथ ही कहा है कि राज्यपाल की तरफ से 15 दिन का समय दिये जाने को लेकर सवाल भी उठाया है और इस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है, 'संख्या न होने का बावजूद भी बीजेपी का कर्नाटक में सरकार बनाने की तर्कहीन जिद संविधान का माखौल है।'
इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'इस सुबह जब बीजेपी राज्य में सत्ता हथिया कर अपनी जीत का जश्न मना रही होगी उस समय देश संविधान की हार का मातम मनाएगा।'
और पढ़ें: केंद्र सरकार ने रमजान के दौरान घाटी में सुरक्षा अभियानों पर लगाई रोक
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी