यूपीः राज बब्बर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा !, ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है पार्टी
अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि पार्टी आलाकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं।
highlights
- राज बब्बर ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
- स्टार प्रचार की भूमिका में पार्टी के लिए करना चाहते हैं काम
नई दिल्ली:
राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रेसिडेंट के पद से इस्तीफा दे दिया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में कांग्रेस के बदतर प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है।
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किसी ब्राह्मण नेता पर दांव लगा सकती है।
हालांकि अभी तक उनके इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हाल के लोकसभा चुनावों के मुकाबले गोरखपुर और फूलपुर सीट पर कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे बुरा रहा है।
योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के राज्य का मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों सीटों पर उप-चुनाव हुए थे।
दोनों सीटें समाजवादी पार्टी जीतने में सफल रही है। इन दोनों सीटों पर सपा उम्मीदवारों को बहुजन समाज पार्टी का साथ मिला। वहीं कांग्रेस ने इन सीटों पर चुनाव लड़ा और बुरी तरह हारी।
इस बीच राजबब्बर के इस्तीफे की खबर के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में चल रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद राजेश मिश्र और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का नाम चर्चा में है।
इससे पहले सोमवार को गोवा के कांग्रेस प्रेसिडेंट शांताराम नायक ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है।
(IANS से इनपुट के साथ)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Jayanti 2024: कब है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप
-
Vaishakh month 2024 Festivals: शुरू हो गया है वैशाख माह 2024, जानें मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहार