logo-image

दिल्ली-NCR में छाए बादल, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

शहर में सुबह 8.30 बजे तक 16.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Updated on: 20 Jun 2017, 08:04 AM

नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मौसम खुशनुमा रहा। दिल्ली और एनसीआर के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, 'आज आसमान में बदली छाई रहेगी। गरज के साथ रिमझिम फुहारे पड़ने और बारिश होने की संभावना है।'

आईएमडी के मुताबिक, शहर में सुबह 8.30 बजे तक 16.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: इन 5 टिप्स से बारिश में रखें अपने बालों और पैरों का ख्याल

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्रता 95 फीसदी रही। वहीं दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

ये भी पढ़ें: VIDEO: पाक फैंस की बदतमीजी, कोहली से पूछा बाप कौन है? भड़के शमी