मध्यप्रदेश: चाय वाले की बेटी आंचल आसमान में भरेगी उड़ान, उड़ाएगी लड़ाकू विमान
मध्यप्रदेश के छोटे से शहर नीमच की रहने वाली आंचल गंगवाल ने अपनी लगन और प्रतिभा से सभी को गौरवान्वित किया है। आंचल के पिता चाय की छोटी सी दुकान चलाते हैं।
नई दिल्ली:
मध्यप्रदेश के छोटे से शहर नीमच की रहने वाली आंचल गंगवाल ने अपनी लगन और प्रतिभा से सभी को गौरवान्वित किया है। आंचल के पिता चाय की छोटी सी दुकान चलाते हैं।
मध्यप्रदेश की रहने वाली आंचल आल इंडिया लेवल पर आयोजित एयरफोर्स फाइटर पायलेट के लिए प्रदेश में चुनी गई एक मात्र महिला है।
आंचल ने फाइटर पायलट बन आकाश में उड़ान भरने के सपने को सच कर दिखाया गया है। आंचल का चयन एयरफोर्स की फ्लाइंग ब्रांच में हुआ है।
आंचल ने कहा, 'मैं उत्तराखंड में आई बाढ़ के बाद वह सेना के कामों से खासी प्रभावित हुईं थीं।' इसके बाद आंचल ने सेना में शामिल होने की तैयारी शुरू कर दी थी।
MP: Aanchal Gangwal,a tea seller's daughter,makes it to flying branch of Air Force, being the only candidate from MP to clear the admn test for the yr. Says, 'When I was in class 12 I was inspired with Armed Forces' rescue ops during Uttarakhand flood. So decided to join defence. pic.twitter.com/xVKheOfcZ0
— ANI (@ANI) June 23, 2018
आंचल ने कहा, 'मेरे लिए एयर फाॅर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट को पास करना आसान नहीं था।'
आंचल ट्रेनिंग पूरी करने के बाद देश के लिए लड़ाकू विमान उड़ाएंगी। 30 जून को आंचल अपनी ट्रेनिंग के लिए जाएंगी।
आंचल के पिता सुरेश गंगवाल ने अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने में कोई कसार नहीं छोड़ी। आंचल के पिता नीमच बस स्टैंड पर चाय की दुकान चलाते हैं।
सुरेश गंगवाल ने कहा, 'सभी मेरे दुकान को नामदेव टी स्टाल के नाम से जानते है। मुझे बहुत ख़ुशी होती है जब लोग आकर मुझे बधाई देते है।'
और पढ़ें: सऊदी अरब में ऐतिहासिक दिन, दशकों बाद पहली बार महिलाएं सड़कों पर चलाएंगी गाड़ी
सुरेश ने कभी भी अपनी आर्थिक स्थिति को आंचल के सपनों के आड़े नहीं आने दिया
उन्होंने कहा, 'मैंने आंचल की कोचिंग क्लास के लिए लोन लिया था।'
आंचल मंदसौर में लेबर इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यकर्त है। अब आंचल लेबर इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़ सेना में जाएंगी।
आंचल के पिता सुरेश गंगवाल चाय की दुकान चलाते हैं।
गौरतलब है कि सिर्फ 22 पदों के लिए होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट में देशभर से करीब 6 लाख युवा शामिल हुए। चुने गए 22 परीक्षार्थियों में 5 लड़कियां हैं।
और पढ़ें: कश्मीरी पत्रकारों को BJP MLA की चेतावनी, तरीके बदल दो वरना बुखारी जैसा हाल होगा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी