बजट 2017: आम बजट की वो ख़ास बातें जो शायद आप नहीं जानते!
पिछले 92 साल ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाई गई रेल बजट को आम बजट से अलग जारी करने की परंपरा भारत सरकार ने बड़ी शिद्दत से निभाई और अब 92 साल बाद जाकर साल 2017 में इस परंपरा पर केंद्र सरकार ने इस पर ब्रेक लगाया है।
नई दिल्ली:
वर्ष 2017-18 के लिए केंद्र सरकार आम बजट इस बार 1 फरवरी को ही सदन में पेश करेगी। हर साल आम बजट अमूमन 27-28 फरवरी को पेश किया जाता था लेकिन इस बार सरकार ने इसे 1 फरवरी को पेश करने का फैसला लिया है।
सरकार का तर्क है कि इससे बजट में पेश सरकारी योजनाओं को अमल में लाने के लिए सरकार को पर्याप्त वक्त मिलेगा और बजट में पेश सभी प्रस्ताव 1 अप्रैल से प्रभावी रुप से लागू हो सकेंगे।
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरु हो चुका है। बुधवार 1 फरवरी को आम बजट पेश हो रहा है। इस बार बजट 2017 में पहली बार रेल बजट अलग से पेश नहीं किया जा रहा है।
इसे आम बजट में ही सम्मिलित कर लिया गया है और रेल विभाग का बजट आम बजट में ही पेश कर दिया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले 92 साल ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाई गई यह परंपरा भारत सरकार ने बड़ी शिद्दत से निभाई और 92 साल बाद जाकर साल 2017 में इस परंपरा पर ब्रेक लगाया गया है।
जानें आम बजट की ख़ास बातें -
- बजट शब्द लैटिन भाषा के शब्द bulga से लिया गया है। जिसका मतलब है लेदर बैग।
- पहली बार भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी ने एक रफ बजट साल 1790 में बनाया था।
- इसके बाद ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की समाप्ति के बाद भारत का पहला बजट इंडिया काउंसिल के फाइनेंस कमेटी के सदस्य जेम्स विलसन ने 18 फरवरी 1860 में पेश किया गया था।
- 1909 में मॉरले-मिंटो रिफॉर्म्स के बाद वित्तीय सदस्यों को केंद्रीय विधानमंडल का अनुमानित खाका साल की पहली तिमाही के दौरान पेश करना होता था।
- आज़ाद भारत का पहला बजट पहले वित्त मंत्री आर के शंनमुखम चेट्टी ने 26 नवंबर 1947 को पेश किया था।
- गणराज्य भारत का पहला बजट भारत के दूसरे वित्त मंत्री जॉन मथाई ने वित्त वर्ष 1949-50 के लिए पेश किया था।
- जॉन मथाई ने ही अपने बजट में योजना आयोग के गठन की सिफारिश पेश की थी।
- वित्त वर्ष 1958-59 में बजट पेश करने वाले जवाहर लाल नेहरु भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। इस दौरान प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु वित्त मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे थे।
- सबसे ज़्यादा बजट पेश करने वाले वित्तमंत्री रहे मोरारजी देसाई। उन्होंने 10 आम बजट सदन में पेश किए।
- आज़ाद भारत में 80 से ज़्यादा बजट पेश किए जा चुके हैं और अरुण जेटली देश के 27वें वित्त मंत्री हैं।
और पढ़ें- 92 साल पुरानी परंपरा हुई समाप्त, रेल बजट बना भारतीय इतिहास का अध्याय!
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी