उत्तर भारत में बिगड़ा मौसम, दिल्ली-NCR में फिर आया आंधी-तूफान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में तेज धूप से तापमान बढ़ गया है।
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह आंशिक बदली छाई रही, जबकि शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली-एनसीआर में अचानक आंधी-तूफान आया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पेड़ टूट गए और बिजली सेवा बाधित हो गई है। वहीं, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में तेज धूप से तापमान बढ़ गया है।
भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, 'दिल्ली में आसमान में बदली छाई रहेगी। शाम या रात को बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं।' अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
# हरियाणा के झज्जर में तेज आंधी और तूफान।
# गुड़गांव में धूलभरी आंधी, यातायात बाधित हुआ।
# दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज आंधी।
# दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सब हिमालयन रेंज में तीन दिन तक एलर्ट: मौसम विभाग
#Delhi एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सब हिमालयन रेंज में 3 दिन तक खराब मौसम की वजह से अलर्ट जारी#hailstorm #storm pic.twitter.com/ztN31djXII
— News State (@NewsStateHindi) May 17, 2018
ये भी पढ़ें: बदलते मौसम में इन 6 टिप्स से रखे त्वचा और बालों का ख्याल
बिहार में तेज धूप
बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप निकली है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, 'अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान गर्म हवाएं भी चलेंगी।'
बिहार के भागलपुर का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया का 25.6 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
यूपी में तेज धूप के बावजूद आंधी के आसार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने के साथ ही फिर आंधी आने की संभावना है। यूपी मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। पश्चिमी उप्र और पूर्वाचल में एक बार फिर आंधी आने के आसार बन रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, झांसी का 26.3 डिग्री और आगरा का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: दिशा पटानी को मिला बड़ा मौका, सलमान के साथ 'भारत' में होगा रोल
मध्य प्रदेश में गर्मी से तल्खी बढ़ी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में सुबह से ही धूप चुभन पैदा कर रही है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जगह तेज हवाएं चलने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ी और हवाएं चलीं।
राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में सबसे गर्म खरगोन रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.3 सेल्सियस, इंदौर का 29.6, ग्वालियर का 24 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव खत्म होने के चौथे दिन बाद फिर महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी