logo-image

OPEC देशों की बैठक में शामिल होगा भारत, तेल की बढ़ती कीमतों पर हो सकती है बात

ओपेक देशों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान वियना जाएंगे।

Updated on: 18 Jun 2018, 05:51 PM

नई दिल्ली:

ओपेक देशों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान वियना जाएंगे। बैठक से पहले मीडिया का संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि इस बैठक में हम अपनी बात कहेंगे।

प्रधान ने कहा, 'बैठक के दौरान कच्चे तेल की बढ़ रही कीमतों को लेकर मैं अपनी बात रखुंगा। इस बैठक में भारत भी शामिल होगा। हमलोग अपनी स्थितियों के बारे में उन्हें अवगत करवाएंगे।'

बता दें कि पिछले कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव घटा है। कच्चे तेल का दाम पिछले ढाई महीने के निचले स्तर तक आ गया है। जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम करीब डेढ़ महीने के निचले स्तर पहुंच गया है।

क्या है ओपेक

ओपेक पेट्रोलियम उत्पादक 14 देशों का एक संगठन है। इसमें अल्जीरिया, अंगोला, ईक्वाडोर, इरान, ईराक, कुवैत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, नाइजीरिया, लीबिया तथा वेनेजुएला, गैबन, इक्वेटोरियल गिनी शामिल है।

साल 1960 से ही इस संगठन का मुख्यालय वियना में है जहां सदस्य देशों के तेल मंत्रियों की समय-समय पर बैठक होती है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें