इफ़्तार वाले बयान पर बीजेपी विधायक राजा सिंह के ख़िलाफ़ केस दर्ज़, धर्मिक भावनाएं भड़काने आहत करने का आरोप
राजा सिंह ने एक वीडियो में इफ़्तार पार्टी देने वाले को वोटों की भीख मांगने वाली पार्टी बताया था। जिसके बाद राजा सिंह के ख़िलाफ़ धर्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज़ किया गया।
नई दिल्ली:
तेलंगाना से बीजेपी विधायक राजा सिंह पर एक विवादास्पद बयान को लेकर फ़लकनुमा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज़ किया गया है।
राजा सिंह ने एक वीडियो में इफ़्तार पार्टी देने वाले को वोटों की भीख मांगने वाली पार्टी बताया था। जिसके बाद राजा सिंह के ख़िलाफ़ धर्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज़ किया गया।
इससे पहले आरोपी विधायक ने कहा था कि वह न तो इफ़्तार पार्टी का आयोजन करेंगे और न ही इस प्रकार के किसी आयोजन में शामिल होंगे।
इस बारे में हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक राजा सिंह ने सोशल साइट पर एक वीडियो संदेश पोस्ट किया है।
संदेश में विधायक ने कहा, "इन दिनों तेलंगाना के अनेक विधायक सिर पर टोपी लगा कर सेल्फी लेते हुए इफ्तार पार्टी का आयोजन करने में मशगूल हैं। वे सोचते हैं कि अगर उन्हें वोट बैंक की राजनीति करनी है तो उन्हें 'सबका साथ, सबका विकास' के बारे में सोचना होगा।"
विधायक ने कहा, 'यह उनकी सोच है, जो उनके साथ बैठते हैं (इफ्तार पार्टी में) वे वोट के भिखारी हैं। मेरी सोच अलग है।"
हालांकि सिंह ने यह भी कहा कि उनका हिंदू धर्म सभी लोगों का आदर करने की शिक्षा देता है।
विधायक ने आगे कहा, 'लेकिन कुछ धर्म और उनकी धार्मिक पुस्तकें हिन्दुओं को कॉफिर बताते हुए उन्हें मारने की शिक्षा देती हैं। जो हिन्दुओं को मारने की बात करते हैं, उनके लिए मैं कैसे इफ्तार पार्टी दे सकता हूं अथवा इफ्तार पार्टी में शामिल हो सकता हूं।'
राजा सिंह ने कहा कि जब उनके एक दोस्त ने इस पर आपत्ति उठाई और इसका सुबूत मांगा तो उन्होंने कहा कि 'ग्रीन बुक' में इसका ज़िक्र है।
विधायक ने कहा कि यह ग्रीन बुक भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेदार है और इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। मैं इसे प्रतिबंधित करने के लिए संघर्ष करता रहूंगा।
बीजेपी नेता ने कहा कि वह अखंड़ हिंदू राष्ट्र, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, पूरे देश में गोवध पर प्रतिबंध और कश्मीरी पंडितों की वापसी का सपना देखते हैं।
उन्होंने कहा कि यह 'सेक्यूलरवादी' हिंदुओं, मुगलों और भारत में शासन करने वाले अंग्रेजों के कारण है। साथ ही कहा कि जब दुनियाभर में 50 मुस्लिम देश और 100 ईसाई देश हैं तो क्यों एक हिंदू राष्ट्र नहीं हो सकता।
आपको बता दें कि राजा सिंह के ख़िलाफ़ इससे पहले भी भड़काऊ भाषण को लेकर हैदराबाद पुलिस ने अनेक बार मामले दर्ज़ किए हैं।
और पढ़ें- बशीरहाट हिंसा: BJP विधायक ने कहा 2002 के गुजरात की तरह पलटवार करे हिंदू
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी