नकली नोट का ISI कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने 6 लाख के नकली नोटों के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नाटो के साथ 2 लोगो को किया गिफ्तार किया है। इन दो लोगों को 6 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया।
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नाटो के साथ 2 लोगो को किया गिफ्तार किया है। इन दो लोगों को 6 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया। इनके पास 100 के नोटों की गड्डियां बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि नेपाल से भारत भेजे गए हैं।
यह पहली बार है जब नेपाल के रास्ते भारत आए 100 रुपए के नकली नोट स्पेशल सेल ने दिल्ली में पकड़े हैं। भारत में नकली नोट पहुंचाने के लिए पाकिस्तान अब नेपाल का सहारा ले रहा है। खबरों के अनुसार यह नोट पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने पंप किए थे। इन नकली नोट के फीचर्स असली नोट से मिलते-जुलते हैं।
Delhi Police arrest two persons with Rs 6 Lakhs counterfeit currency.
— ANI (@ANI_news) February 18, 2017
यह भी पढ़े- सूरत में 50 हजार रु के नकली नोटों और पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ एक आदमी गिरफ्तार
नोटबंदी के बाद से जहां एक ओर बड़ी मात्रा में काले धन को सफेद बनाने की कोशिश में कई लोग देश भर से एजेंसियों के हत्थे चढ़ रहे हैं। वहीं नकली नोट के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और सीमा सुरक्षा बल भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से अब तक कई लोगों को जाली नोटों के साथ पकड़ चुके हैं लेकिन यह पहला मौका है जब नेपाल के रास्ते से नकली नोटों को पकड़ा गया है।
नकली नोटों का पाकिस्तान कनेक्शन
भारतीय अर्थव्यवस्था को सबसे बड़ा नुकसान पाकिस्तान से भेजे गए नकली नोटों से होता है। पाकिस्तान नेपाल और बांग्लादेश के जरिए नकली नोटों की खेप भारत भेजता रहा है। पाकिस्तान नकली नोटों का प्रयोग आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करता रहा है।
मोदी सरकार को नोटबंदी की सलाह देने वाले औरंगाबाद के मैकेनिकल इंजीनियर और 'अर्थक्रांति' संगठन के संस्थापक अनिल बोकिल कहा था कि नोटबंदी के बाद अब अर्थव्यवस्था से नकली करेंसी पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Jayanti 2024: कब है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप
-
Vaishakh month 2024 Festivals: शुरू हो गया है वैशाख माह 2024, जानें मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहार