देशभर में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है फसल का त्योहार पोंगल
तमिलनाडु के लोग रविवार को फसल के त्योहार पोंगल को उल्लास के साथ मना रहे हैं और वर्षा, सूर्य व मवेशियों के प्रति आभार जता रहे हैं।
चेन्नई:
तमिलनाडु के लोग रविवार को फसल के त्योहार पोंगल को उल्लास के साथ मना रहे हैं और वर्षा, सूर्य व मवेशियों के प्रति आभार जता रहे हैं।
लोग सुबह जल्दी उठ गए और नए कपड़े पहनकर मंदिरों में गए।
घरों में घी में तले काजू, बादाम और इलायची की खूशबू आ रही थी क्योंकि पारंपरिक पकवान चावल, गुड़ और चने की दाल बनाई जा रही है।
चकराई पोंगल की सामग्री दूध में उबल कर लोग 'पोंगलो पोंगल', 'पोंगलो पोंगल' बोल रहे हैं।
भगवान सूर्य के प्रति आभार जताने के लिए उन्हें पोंगल का पकवान का भोग लगाया जाता है, जिसके बाद उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।
लोग एक दूसरे को पोंगल की बधाई देते हैं और चकराई पोंगल का आदान-प्रदान करते हैं।
पोंगल का त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है। पहला दिन भोगी होता है, जो शनिवार के दिन मनाया गया। इस दिन लोग पुराने कपड़ों, दरी आदि चीजों के जलाते हैं और घरों का रंग-रोगन करते हैं।
दूसरे दिन पोंगल का मुख्य त्योहार होता है, जो तमिल महीने थाई के पहले दिन मनाया जाता है।
तीसरा दिन मट्टू पोंगल होता है, जब गाय, बैलों को नहलाकर उनके सींगों को रंगा जाता है और उनकी पूजा की जाती है।
महिलाएं पक्षियों को रंगे हुए चावल खिलाती हैं और अपने भाईयों के कल्याण के लिए प्रार्थना करती हैं।
राज्य के कुछ हिस्सों में सांड को पकड़ने के खेल - जलीकट्टू का भी आयोजन किया जाता है।
चौथे दिन कन्नम पोंगल मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने मित्रों और रिश्तेदारों के घर जाकर उनसे मुलाकात करते हैं और घूमने-फिरने जाते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी