चारा घोटाला: लालू यादव की बढ़ सकती है मुश्किलें, अब तीसरे केस में होगा फैसला
रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती है। चारा घोटाला के तीसरे मामले में लालू यादव को रांची की सीबीआई अदालत 24 जनवरी को सजा सुना सकती है।
highlights
- चारा घोटाला के तीसरे मामले में लालू की बढ़ सकती है मुश्किलें, 24 जनवरी को फैसला सुना सकती है
- 900 करोड़ रुपये के चारा घोटाला में लालू के खिलाफ पांच केस दर्ज हैं, दो मामलों में सजा हो चुकी है
- फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं लालू, दूसरे मामले में 6 जनवरी को सुनाई गई थी सजा
नई दिल्ली:
रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती है। चारा घोटाला के तीसरे मामले में लालू यादव को रांची की सीबीआई अदालत 24 जनवरी को फैसला सुना सकती है।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू को दो मामलों सजा हो चुकी है। 900 करोड़ रुपये के चारा घोटाला मामले में 69 वर्षीय लालू के खिलाफ पांच केस दर्ज हैं। जिसमें से 2 में सजा हो चुकी है।
सीबीआई अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज एसएस प्रसाद मामले में सुनवाई पूरी कर चुके हैं, 24 जनवरी को फैसला सुनाया जाएगा।
पूर्व रेल मंत्री लालू पर 1990 में चाइबासा जिला कोषागार से अवैध तरीके से 35.62 लाख रुपये की निकासी का आरोप है। जब यह निकासी हुई थी लालू उस समय मुख्यमंत्री थे।
और पढ़ें: जेल में पहुंचे लालू यादव के 'सेवादार', खुलासा होने पर गरमाई सियासत
1990 से 1994 के बीच देवघर जिला कोषागार से अवैध तरीके से 84.5 लाख की निकासी के मामले में लालू फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। उन्हें सीबीआई अदालत ने 6 जनवरी को साढ़े तीन साल जेल की सजा सुनाई थी।
और पढ़ें: पकड़ा गया लश्कर का 'आतंकी', लाल किला पर हमले का है आरोपी
लालू को चारा घोटाले के एक अन्य मामले में 30 सितंबर 2013 को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है।
जिन दो और केस में फैसला बांकी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर दुमका कोषागार से 3.97 रुपये और डोरंडा कोषागार से 184 करोड़ रुपये अवैध तरीके से निकासी का आरोप है। इस मामले में भी सुनवाई चल रही है।
और पढ़ें: पैलेट गन से आंख गंवाने वाली इंशा को गैस एजेंसी देगी जम्मू-कश्मीर सरकार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी