बुराड़ी मौतें: धर्मांधता का शिकार या हत्या की साजिश...हर शख्स ढूंढ रहा है इन सवालों के जवाब
दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच को इस मामले की जांच सौंप दी गई है।
नई दिल्ली:
दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के लोगों की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। एक घर में सभी को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकता देख हर शख्स सकते में है। किसी का कहना है कि तंत्र-मंत्र की वजह से भाटिया परिवार के 11 सदस्यों की जान गई है तो कोई साजिश होने की आशंका भी जता रहा है।
घर के मंदिर में हाथ से लिखे नोट्स मिलना, जो इशारा कर रहा है कि पूरा परिवार धर्मांधता का शिकार हुआ है। मृतकों के मुंह और आंखों पर पट्टी बंधी होना, फांसी के फंदे से झूल रहे लोगों का पैर जमीन पर छूना... ये सभी चीजें किसी विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक तंत्र-मंत्र से जुड़ी दिखाई दे रही हैं, लेकिन पुलिस सच्चाई जानने के लिए जांच-पड़ताल में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली: क्या तंत्र-मंत्र ने ली बुराड़ी के एक ही परिवार के 11 लोगों की जान, जांच क्राइम ब्रांच के हवाले
इस घटना के पीछे आखिर क्या वजह है? हंसते-खेलते परिवार ने आखिर यह कदम क्यों उठाया? ऐसे ही कई सवाल सभी के जहन में उठ रहे हैं। ये वो सवाल हैं, जो पुलिस तलाश रही है:
1. बुजुर्ग महिला का कत्ल किसने किया और क्यों किया?
2. घर का मुख्य दरवाजा क्यों खुला था और किसने खोला था?
3. घर में कोई लूटपाट नहीं हुई तो फिर बुजुर्ग महिला को किसी घर के जानकार या करीबी ने मारा?
4. अगर बाकी 10 लोगों ने आत्महत्या की तो किस वजह से?
5. घर के इतने सदस्यों ने आत्महत्या की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला?
6. घर की हालत और गले में लटकी चुन्नी इशारा कर रही है कि यह परिवार धार्मिक प्रवत्ति का था, क्या सभी धर्मांधता का शिकार हुए हैं?
7. अगर घर में एक कत्ल हुआ या कोई बाहरी आया तो पालतू कुत्ते ने भौंका क्यों नहीं? जबकि कुत्ता छत पर ठीक उसी जगह चेन से बंधा था, जिस छत के नीचे जाल ले लटके हुए शव मिले हैं।
8. घर में काफी रुपये रखे थे, उसे किसी ने नहीं चुराया। तो क्या यह चोरी के चक्कर में हत्या का मामला नहीं है?
9. 10 शवों के हाथ-पैर और मुंह क्यों बंधे थे?
10. कुछ बच्चों के पैर जमीन से छू रहे थे तो क्या उनको मार कर लटकाया गया ताकि लगे कि उन्होंने भी आत्महत्या की?
11. सभी ने एक-दूसरे के आसपास लटककर आत्महत्या की, शवों को देखकर लग रहा है कि आखिरी वक्त में वह एक-दूसरे की तरफ देख रहे थे?
ये भी पढ़ें: दिल्ली: बुराड़ी में एक ही घर से 11 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी, मुंह-आंखों पर बंधी थी पट्टी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी