logo-image

रामदेव बनाएंगे की एक लाख लोगों के साथ योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी!

भिलाई में योग चिकित्सा शिविर का आयोजन कर विश्व रिकॉर्ड की तैयारी, 1 लाख लोगों का साथ योग कर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Updated on: 10 Jan 2017, 08:01 AM

नई दिल्ली:

मंगलवार से शुरु तीन दिवसीय नि:शुल्क योग चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रामदेव योग का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। योगगुरु रामदेव ने इसके लिए इस्पात नगरी भिलाई में योग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है, जिसमें करीब 1 लाख लोग शामिल होंगे। मंगलवार सुबह 5 बजे बाबा रामदेव ने एक लाख लोगों को योग अभ्यास कराने का ऐलान किया था।

योग शिविर 10, 11 एवं 12 जनवरी को जयंती स्टेडियम के विशाल मैदान में किया जा रहा है। शिविर में 1 लाख से अधिक लोग शामिल होकर विश्व रिकार्ड बनाएंगे। इसके लिए पहले से ही छत्तीसगढ़ में हजारों कार्यकर्ताओं ने योग व सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया था।