logo-image

कर्नाटक में उठापटक के बीच पीएम मोदी ने देवगौड़ा को दी जन्मदिन की बधाई

बी.एस. येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) सुप्रीमो एच.डी. देवगौड़ा से बात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Updated on: 18 May 2018, 12:15 PM

नई दिल्ली:

बी.एस. येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) सुप्रीमो एच.डी. देवगौड़ा से बात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा जी से बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।'

येदियुरप्पा को कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। कांग्रेस और जेडीएस ने भाजपा पर उनके नए निर्वाचित विधायकों को अपने झांसे में फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है, क्योंकि बहुमत के लिए जरूरी 112 सीटों में से भाजपा आठ सीट दूर है।

जेडीएस ने जहां अपनी सहयोगी बीएसपी के साथ मिलकर 38 सीटें जीती, वहीं कांग्रेस ने 78 सीटें जीती हैं, जबकि 104 सीटें जीतकर भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

राज्यपाल वजुभाई वाला ने गुरुवार को येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता दिया था और 15 दिनों के भीतर सदन में बहुमत साबित करने को कहा है।

और पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में शनिवार को फ्लोर टेस्ट कराने का दिया आदेश