यूपी, महाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान ने किया कर्ज माफी का ऐलान, दो हफ्तों से चल रहा था किसान आंदोलन
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान सरकार किसानों का कर्ज माफ करने जा रही है। किसानों के समूहों के साथ चली लंबी बैठक के बाद राजस्थान सरकार ने किसानों का 50,000 रुपये तक के कर्ज माफ किए जाने की घोषणा की है।
highlights
- उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान सरकार किसानों का कर्ज माफ करने जा रही है
- राजस्थान सरकार ने किसानों का 50,000 रुपये तक के कर्ज माफ किए जाने की घोषणा की है
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान सरकार किसानों का कर्ज माफ करने जा रही है। किसानों के समूहों के साथ चली लंबी बैठक के बाद राजस्थान सरकार ने किसानों का 50,000 रुपये तक के कर्ज माफ किए जाने की घोषणा की है।
सिकर से शुरू हुए किसान आंदोलन के 13वें दिन वसुंधरा राजे सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद राजस्थान देश का वैसा तीसरा बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) शासित राज्य है, जिसने किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की है।
वहीं केंद्र की मोदी सरकार देश भर के किसानों की कर्ज माफी की किसी योजना से इनकार करती रही है। राजस्थान में किसानों के आंदोलन का नेतृत्व ऑल इंडिया किसान सभा (एआईएकेएस) ने किया था, जो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से संबद्ध संगठन है।
एक अनुमान के मुताबिक कर्ज माफी की कुल रकम 20,000 करोड़ रुपये होगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 36,359 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। इस योचना के तहत राज्य के किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया गया था।
वहीं महाराष्ट्र सरकार ने किसानों का कुल 39,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था।
राजे सरकार ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल और अन्य राज्यों के कर्ज माफी के फैसले के अध्य्यन के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाई है। यह समिति तीन महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर राज्य के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
महाराष्ट्र ने किसानों के 1.5 लाख रुपये तक के कर्ज को किया माफ, मंत्री-विधायक देंगे एक महीने का वेतन
राज्य के किसानों ने सभी तरह के कर्ज को पूरी तरह से माफ किए जाने की मांग की थी, जो 49,500 करोड़ रुपये होती है लेकिन राज्य सरकार ने किसानों का 19,7000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है।
मोदी सरकार के तीन साल: किसानों का कर्ज माफ नहीं करेगी केंद्र सरकार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी