logo-image

भारत में फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस-8 होगी 4 भाषाओं में रिलीज

फास्ट एंड फ्यूरियस फैमिली के कलाकारों वाली यह फिल्म 14 अप्रैल को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने जा रही है।

Updated on: 10 Apr 2017, 09:22 PM

नई दिल्ली:

फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस-7 दुनिया भर में बॉक्स-ऑफिस के इतिहास में सबसे तेजी से 1 अरब डॉलर की कमाई तक पहुंचने वाली फिल्मों में से एक थी। अब इस साल इसका आठवां पार्ट यानि फास्ट एंड फ्यूरियस-8 जल्द रिलीज होने जा रही है।

विन डिजल, ड्वेन जॉनसन, चार्लीज थेरन, हेलेन मिरेन, स्कॉट इस्टवुड, जेसन स्टेथम और फास्ट एंड फ्यूरियस फैमिली के कलाकारों वाली यह फिल्म 14 अप्रैल को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होने जा रही है।

और पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भांजी के साथ शेयर की ये प्यारी तस्वीरें
फिल्म का सारांश कुछ इस तरह है:
अब डॉम (विन डिजल) और लेटी (मिशेल रॉड्रिग्ज) अपने हनीमून पर हैं, और ब्रेन (पॉल वॉकर) और मिआ (जॉर्डना ब्रियूस्टर) इस खेल से रिटायर हो चुके हैं। बाकी चालक दलों को भी मुक्त कर दिया गया है। पूरी दुनिया घूमने वाली यह टीम अब सामान्य जीवन जी रही है। लेकिन, एक रहस्यमय महिला (ऑस्कर विजेता चार्लीज थेरॉन) डॉम को झांसा देकर अपराध की दुनिया में ले जाती है, जहां से उसका निकलना मुश्किल है और साथ ही अपने करीबी लोगों से उसे धोखा मिलता है। ऐसे में अब उन्हें कानून का सामना करना पड़ा करेगा और कड़ी चुनौतियों से गुजरना होगा। 

और पढ़ें: Inside Pics: करन जौहर की ग्रैंड पार्टी में आये आलिया भट्ट, करीना कपूर खान समेत बॉलीवुड के ये सितारे

फास्ट एंड फ्यूरियस के बारे में एक्टर विन डिजल कहते हैं, 'फ्यूरियस 7 के साथ हमारा मकसद सिर्फ इस कहानी की सबसे अच्छी फिल्म बनाना नहीं था, बल्कि दो दशकों तक इसने जो दिखाया उसका सम्मान करना था। इस अगली कड़ी की खासियत यह है कि इसमें अब तक बनी रही मूल थीम को चुनौती देना है और इसे एक दमदार मगर मनोरंजक तरीके से बनाना है।'

फास्ट एंड फ्यूरियस-7 फैमिली के सदस्य पॉल वॉकर की 2013 में एक कार क्रैश में निधन हो गया था। फिल्म में पॉल के कुछ दृश्य अधूरे रह गए थे जिन्हे पॉल के भाई कोडी और कालेब और कंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी की मदद से पूरा किया गया था।

और पढ़ें: 'हाफ गर्लफ्रेंड' की श्रद्धा कपूर ने लिव-इन-रिलेशन संबंधों के बारे में कहीं ये बातें