World AIDS Day: ओडिशा में रेत से बना विशाल रेड रिबन, जानें एड्स से जुड़ी कुछ बातें
पूरे विश्व में आज विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारे देश में सबसे ज्यादा HIV पीड़ित है और यह महामारी का रूप लेता जा रहा है।
नई दिल्ली:
पूरे विश्व में आज यानी एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूरी दुनिया में हमारे देश में सबसे ज्यादा HIV पीड़ित है और यह महामारी का रूप लेता जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक 2011 में भारत में करीब 20 लाख 90 हजार लोग इस वायरस से पीड़ित थे।
इन आंकड़ों में सबसे ज्यादा चौंका देने वाली बात यह थी कि 15 -49 की उम्र के लोग HIV पॉजिटिव थे।
एड्स का पूरा नाम है 'एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम' है और यह बीमारी HIV वायरस से होती है।एड्स वायरस किसी भी व्यक्ति के शरीर में जाकर खून में मौजूद व्हाइट ब्लड सेल में मिल जाता है जिसके माध्यम से यह वायरस डीएनए में पहुंच जाता है।
ऐसे में वायरस टूटने लगता है और व्हाइट ब्लड सेल्स पर हमला शुरू कर उन्हें कमजोर बना देता है।
धीरे-धीरे वायरस का आक्रमण शरीर से सभी व्हाइट ब्लड सेल्स को खत्म कर देता है। श्वेत रक्त कोशिकाओं के कम होने से शरीर की इम्युनिटी पर असर पड़ता है और वह खत्म हो जाती है। जब शरीर से इम्युनिटी खत्म हो जाती है तो छोटे से छोटा रोग आपको बीमार कर सकता है।
और पढ़ें: World AIDS Day: एचआईवी वायरस से जुड़े इन मिथ को करें दूर
कैसे होता है एड्स
- HIV पॉजिटिव से असुरक्षित संबंध बनाने से यह वायरस फैलता है
- HIV पॉजिटिव के शरीर में इस्तेमाल हुए इंजेक्शन से hiv फैलता है
- HIV से पीड़ित व्यक्ति का खून किसी दूसरे व्यक्ति में चढ़ाने से HIV वायरस फैलता है
आज विश्व एड्स दिवस के मौके पर जागरूकता फ़ैलाने के लिए सैंड आर्ट आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पूरी तट पर एक विशाल रिबन बनाया। सैंड आर्ट आर्टिस्ट ने अपने लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड अपने नाम किया।
यह रेड रिबन 800 फीट लंबा और 400 फीट चौड़ा था। ड्रोन कैमरा से ली गई तस्वीर को दूसरषान पटनायक ने अपने ट्विटर पर साझा की ।
An aerial view of my SandArt for Limca book of World record by creating 800ft long and 400 ft wide sand Red Ribbon at Puri beach of Odisha. #WorldAIDSday pic.twitter.com/Aee8wGqz4w
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) November 30, 2017
An aerial view video of my SandArt for Limca book of World record by creating 800ft long and 400 ft wide sand Red Ribbon at Puri beach of Odisha. #WorldAIDSday pic.twitter.com/pREXEPMgWy
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) December 1, 2017
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?