पुणे में हुआ भारत का पहला सफल गर्भाशय ट्रांसप्लांट, मां ने बेटी को दिया अपना यूट्रेस
भारत में पहली बार सफलतापूर्वक गर्भाशय ट्रांसप्लांट किया गया।
नई दिल्ली:
भारत में पहली बार सफलतापूर्वक गर्भाशय ट्रांसप्लांट किया गया। महाराष्ट्र के पुणे के गेलेक्सी केयर लेप्रोस्कोपी इंस्टीट्यूट में एक महिला के गर्भाशय को उसकी 21 साल की बेटी के शरीर में ट्रांसप्लांट किया गया।
दरअसल उसकी बेटी के जन्म से ही गर्भाशय नहीं था। और वह खुद का बच्चा चाहती थी। ऐसे में उसकी मां ने अपना गर्भाशय डोनेट कर दिया। मां का कहना था उनकी बेटी का भला नहीं हो सकता तो उनके गर्भाशय होने का क्या मतलब है।
इसे भी पढ़ें: दिल की बीमारी के कारण दुनियाभर में होती है हर तीसरी मौत
इंस्टीट्यूट के डॉ. शैलेश पुनतांबेकर के नेतृत्व में 12 डॉक्टरों के दल ने 8 घंटे में ये सर्जरी की। ये सर्जरी लेप्रोस्कॉपिक टेक्निक की मदद से की गई।
डॉक्टर्स ने बताया कि मां से गर्भाशय को अलग करने में करीब 4 घंटे का समय लगा। डॉक्टरों ने कहा है कि सर्जरी के बाद मां और बेटी, दोनों की सेहत ठीक है।
इस ट्रांसप्लांट जो महिलाओं के लिए एक वरदान की तरह है जो मां बन पाने में असमर्थ है। ऐसे में महिलाओं को समाज में भी कई तरह की बातों को सुनना पड़ता है।
आईपीएल 10 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
एंटरटेनमेंट की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें