जानें क्यों, च्यूंगम चबाने और पेन की किट-किट की आवाज से आप हो जाते हैं परेशान!
यह एक प्रकार की मानसिक बीमारी है, जिसे मीजोफोनिया कहते हैं।
नई दिल्ली:
कई लोगों को च्यूंगम चबाने और पेन की किट-किट से आखिर क्यों इरिटेशन होने लगती हैं। अक्सर देखा गया है कि कुछ लोगों को किसी भी तरह के शोर से गुस्सा आने लगता है और वो चिड़चिड़े होने लगते हैं। शोर हुआ नहीं कि उन्हें गुस्सा आने लगता है। कई बार तो वह अपना आपा खो बैठते हैं और आस-पास मौजूद किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट कर बैठते हैं।
शोधकर्ताओं ने खुलासा किया है कि चबाने और पेन के ट्रिगर के शोर से कई लोग बहुत जल्दी इरिटेट होने लगते हैं और उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आने लगता हैं। दरअसल, यह एक प्रकार की मानसिक बीमारी है, जिसे मीजोफोनिया कहते हैं।
ब्रिटेन में Newcastle University के शोधकर्ताओं ने च्यूंगम चबाने की आवाज, पेन के ट्रिगर से इरिटेट होने वालों, जल्द आपा खो देने वालों को मीजोफोनिया से पीड़ित बताया है। उनका कहना है कि मीजोफोनिया से ग्रसित लोग तत्काल अपनी प्रतिक्रिया दे देते हैं और किसी से भी झगड़ा कर लेते हैं।
इसे भी पढे़ं: विश्व कैंसर दिवस: पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा होती हैं इसका शिकार
क्या है मीजोफोनिया
यह एक साउंड डिसऑर्डर है, इसमें मरीज किसी भी प्रकार की आवाज से बेचैन हो उठता है। इसमें रोगी खाना खाते समय आने वाली चप-चप, पानी पीने की गट-गट की आवाज से चिढ़ने लगता है। इसके अंतर्गत बर्तन गिरने, बढ़ई या मिस्त्री की ठक-ठक, जमीन पर कुछ रगड़ने और ट्रैफिक की आवाज भी पीड़ित परेशान होने लगते हैं।
मीजोफोनिया के दौरान कैसे होती है बेचैनी
ट्रिगर अर्थात् जिस आवाज से समस्या होती है, इसे सुनते ही मीजोफोनिया का मरीज काफी अलग तरह का व्यवहार करने लगता है। उसकी सांसें तेज हो जाती हैं, चेहरा गुस्से से लाल हो जाता है। वह अपने हाथ-पैर सिकोड़ने लगता है। कई बार तो ऐसी स्थिति होने पर व्यक्ति उस आवाज से काफी दूर हो जाता है और घंटों एकांत में बैठा रहता है। लेकिन आवाज खत्म होने के कुछ समय बाद ही व्यक्ति सामान्य हो जाता है।
इसे भी पढे़ं: ब्रेस्ट कैंसर को हल्के में लेने की भूल हो सकती है ख़तरनाक
मीजोफोनिया का इलाज व सावधानी
मीजोफोनिया के इलाज के लिए किसी मनोचिकित्सक से मिलें और बिहेवियरल थैरेपी का किया जाता है। ट्रीटमेंट के साथ-साथ मरीज के घर वालों को भी उसे पूरी तरह से सहयोग करना चाहिए। उसकी इन हरकतों का बिल्कुल भी मजाक न उड़ाएं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी