Redmi Note 6 pro दो वेरिएंट के साथ अक्टूबर में हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत
Xiaomi Redmi Note 6 pro के दो वेरिएंट होंगे- पहला 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज
नई दिल्ली:
Xiaomi भारतीय बाजारों में जल्द ही अपनी Note सीरीज का अगला फोन लॉन्च करने वाला है। ताजा जानकारी Redmi Note 6 pro को लेकर मिली है। Redmi की नोट सीरीज भारत में अबतक काफी सफल रही है, यूजर्स ने Xiaomi Redmi Note 5 Pro को काफी पसंद किया था। Redmi Note 6 pro के बारे में मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह Note 5 Pro का अपग्रेड वर्जन है। Note 6 pro की कीमत, रैम, स्टोरेज वेरिएंट और कलर को लेकर कई स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं।
Roland Quandt के अनुसार Redmi Note 6 Pro बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। उन्होंने बताया कि इसके दो वेरिएंट होंगे- पहला 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। वहीं कुछ समय बाद रोलेंड ने ट्वीट कर यह जानकारी भी दी की इसका 6 जीबी वेरिएंट भी होगा, जो भारत और दूसरे मार्केट्स में उतारा जा सकता है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। यह गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर में आएगा। इसके साथ और कलर ऑप्शन होने की भी उम्मीदें हैं।
यहां जानें लेटेस्ट गैजेट्स के बारे में- https://www.newsnationtv.com/search/Gadget
रोलेंड के मुताबिक, Redmi Note 6 Pro की कीमत 200 से 250 यूरो के बीच हो सकती है यानी भारतीय रुपये में लगभग 20,000 रुपये। पर यूरोपीय मार्केट की तुलना में भारत में इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5.45 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले और आस्पेक्ट रेशियो के साथ आ सकता है। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 ओएस पर चल सकता है।
हालांकि Xiaomi की ओर से अभी तक Redmi Note 6 Pro के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में अभी शाओमी यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस फोन को सितंबर या अक्टूबर में लॉन्च करने के कयास लगाए जा रहे हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी