Bigg Boss 11: लव त्यागी के 'बेघर' होने की ये हो सकती हैं बड़ी वजहें
सलमान खान ने भी उन्हें हर हफ्ते इस बात का अहसास दिलाया कि वह घर में नजर नहीं आ रहे हैं।
मुंबई:
'बिग बॉस सीजन 11' में इस हफ्ते शिल्पा शिंदे, हितेन तेजवानी, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा नॉमिनेट हुए हैं। इनमें से जिस कंटेस्टेंट को कम वोट मिलेंगे, वह घर से बेघर हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ज्यादातर लोग लव के बाहर होने की बात कह रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वोट के मामले में उन्होंने प्रियांक और हितेन को पीछे छोड़ दिया है।
लव त्यागी बिग बॉस के घर में पड़ोसी बनकर आए थे। उन्हें शुरुआत से ही कमजोर कंटेस्टेंट माना जाता रहा है, क्योंकि वह बाकी घरवालों की तरह गेम नहीं खेल पा रहे। सलमान खान ने भी उन्हें हर हफ्ते इस बात का अहसास दिलाया कि वह घर में नजर नहीं आ रहे हैं। हर बार लव नॉमिनेट होते, लेकिन उनकी किस्मत हमेशा अच्छी रहती। अगर वो इस हफ्ते बेघर होते हैं तो इसके कई कारण होंगे:
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: शिल्पा के खाना बनाने के तरीके से नाराज हुई हिना खान, अर्शी ने लगाई आग
1. बिना वजह झगड़ा करना
लव त्यागी जब पड़ोसी से सामान्य घरवाले बन गए, तब पहले हफ्ते उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर करें क्या? 2-3 हफ्ते तक वह ऐसे ही रहे। सलमान ने उन्हें कहा कि वह घर में दिखाई नहीं दे रहे हैं तो वह अचानक ही बिना किसी वजह के दूसरे कंटेस्टेंट से लड़ने लगे। हर बार वह कुछ ऐसा ही करते हैं। बिना किसी वजह से विकास गुप्ता या प्रियांक से भिड़ जाते हैं, जो काफी बेवकूफी भरा लगता है।
2. अकेले गेम नहीं खेलना
25 साल के लव ने अभी तक अकेले अपने दम पर गेम नहीं खेला है। अर्शी खान हो या आकाश ददलानी, ये भी सेलिब्रिटी नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों अपना अलग गेम खेलते हैं। लव 1-2 हफ्ते से थोड़ा एक्टिव हुए हैं, फिर भी मजबूती से गेम नहीं खेल पा रहे हैं।
3. दिमाग का इस्तेमाल न करना
घरवाले कहते हैं कि लव त्यागी 'बैलबुद्धि' हैं। वह अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते हैं। अब यह बात कितनी सही है और कितनी गलत, लेकिन घर के बाहर मौजूद दर्शकों को भी कुछ ऐसा ही लगता है। लव त्यागी सिर्फ हिना खान की बात सुनते हैं और उन्हीं के अनुसार चलते हैं। यहां तक कि वह हिना के भड़काने पर दूसरे कंटेस्टेंट से लड़ने भी पहुंच जाते हैं।
3. किसी बात पर स्टैंड नहीं लेना
लव त्यागी को अभी तक किसी बात पर स्टैंड लेते नहीं देखा गया है। घर में कई बार अर्शी खान ने शिल्पा शिंदे को उल्टा-सीधा बोला। हिना खान ने भी अर्शी के लिए गलत बातें की, लेकिन लव को कभी किसी बात पर स्टैंड लेते देखा नहीं गया। उन्होंने कभी दूसरे कंटेस्टेंट को समझाने या रोकने की कोशिश भी नहीं की। स्पष्ट शब्दों में कहें तो वह किसी के पचड़े में पड़ना ही नहीं चाहते।
5. गंभीर स्वभाव
घर में लव ज्यादातर गंभीर मुद्रा में ही रहते हैं। उन्हें बस हिना खान और प्रियांक शर्मा के साथ ही कभी-कभी मस्ती करते देख सकते हैं। लव कम बोलते हैं, जिस वजह से वह दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रहे हैं। हालांकि हाल ही में हुए टास्क में लव ने रोबोट बने सभी कंटेस्टेंट्स को हंसाया था। अगर वह ऐसे ही सभी को हंसाते रहे तो इस घर में जरूर कई दिनों तक रुकेंगे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें