'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॉ हाथी की हार्टअटैक से हुई मौत, मोटापे से थे परेशान
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले कवी कुमार आज़ाद का निधन हो गया है। आज महाराष्ट्र के मीरा रोड वॉकहार्ट हॉस्पिटल में हार्टअटैक से निधन हो गया है।
नई दिल्ली:
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आज़ाद का निधन हो गया है। आज महाराष्ट्र के मीरा रोड के वॉकहार्ट हॉस्पिटल में हार्टअटैक से उनका निधन हुआ।
उनके निधन की जानकारी आर जे आलोक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर की।
SAD NEWS :
— RJ ALOK (@OYERJALOK) July 9, 2018
" तारक मेहता का उल्टा चश्मा" के हाथी की हुई मौत
Kavi Kumar Azad famously known as Dr.Hansraaj Hathi in tarah mehta ka ulta chasmaserial died due to heart attack at Miraroad Wockhart Hospital...#RIP dost #RjAlok pic.twitter.com/omuPf9sPlP
तारक मेहता के शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने आईएएनएस से कहा, 'हम अपने वरिष्ठ अभिनेता कवि कुमार आजाद के निधन की सूचना देते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह तारक मेहता में डॉक्टर हाथी का किरदार निभा रहे थे। उनका निधन आज सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ।'
मोदी ने कहा, 'वह एक बेहतर अभिनेता और एक बहुत ही सकारात्मक व्यक्ति थे। वह वास्तव में शो से प्यार करते थे और अपनी तबियत नहीं ठीक होने के बाद भी हमेशा शूटिंग के लिए आए। उन्होंने आज सुबह फोन कर कहा था कि वह ठीक नहीं है और शूट के लिए आने में असमर्थ हैं। इसके बाद हमें यह खबर मिली कि वह गुजर गए। हम सब कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।'
खबर मिलने के बाद उनके फैन्स काफी उदास हैं और शोक प्रकट कर रहे हैं। कुमार आज़ाद ने आमिर खान की मेला और परेश रावल के साथ फंटूश जैसी फिल्मों में भी कम किया था।
बता दें कि वो लंबे समय से अपने वजन को लेकर परेशान थे। उनका वजन 215 किलो था और वो इसके लिए तमाम तरह के इलाज करा रहे थे।
कवि कुमार आजाद कविताएं लिखने के भी शौकीन थे। जब भी उन्हें वक्त मिलता था वो कविताएं लिखा करते थे। बच्चे उन्हें बहुत पसंद करते थे। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा था, 'किसी ने कहा है कल हो न हो, मैं कहता हूं पल हो न हो। हर लम्हा जियो।'
इसे भी पढ़ें: शोनाली बोस की 'द स्काई इस पिंक' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
Kise ne kaha hai,Kal ho na ho.Mei kehta hu, Pal Ho na ho.Har Lamha jilo pic.twitter.com/xNlSuU0osk
— Kavi Kumar Azad (@KaviKumarAzad) June 8, 2016
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
Most Sixes In IPL 2024 : ये हैं इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में नहीं शामिल विराट-रोहित
-
MI vs SRH : वानखेड़े में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी
-
MI vs SRH Dream11 Prediction : मुंबई और हैदराबाद के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें