कास्टिंग काउच का शिकार हुईं स्वरा भास्कर ने बताई आपबीती, किया चौंका देने वाला खुलासा
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा भास्कर के बोल्ड सीन को लेकर खूब चर्चा हुई। हाल ही में स्वरा भास्कर ने कास्टिंग काउच के मुद्दे से जुड़े अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया।
मुंबई:
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा भास्कर के बोल्ड सीन को लेकर खूब चर्चा हुई।
अलग-अलग मुद्दों पर बेबाक अंदाज़ में आवाज़ बुलंद करने वालीं स्वरा भास्कर ने कास्टिंग काउच के मुद्दे से जुड़े अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया।
इससे पहले भी वीरे दी वेडिंग एक्ट्रेस इस मुद्दे पर खुल कर बात रख चुकी हैं। हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने एक #MeToo अभियान शुरू किया जिसके तहत दुनियाभर की महिलाएं यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा किया।
एक इवेंट में स्वरा भास्कर ने बताया कि एक आदमी जो खुद को एक बड़े प्रोड्यूसर का मैनेजर बता रहा था, मुझसे मेरे घर का पता पूछने लगा। मैं जब जाने लगी तो उसने मुझे कान पर किस करने की कोशिश की। उसने आई लव यू बेबी कहा था।
उन्होंने आगे कहा, 'जब मैंने उसे दूर हटने का इशारा किया तो उसने मेरे बालों को अपने मुंह में भर लिया. यह सब कास्टिंग काउच का हिस्सा ही तो है।
फेमिनिज्म पर स्वरा ने कहा, 'यह एक विचार है, जिसके तहत जेंडर्स में समानता होनी चाहिए। यह सिर्फ प्रतिनिधित्व की बात नहीं है, बल्कि जवाबदेही और अवसरों में भी समानता होनी चाहिए।'
कुछ दिनों पहले एक मैगजीन से बात करते हुए 'पद्मावत' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी खुलकर अपनी बात कही थी।
उन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री में आने पहले उन्हें कई चीज़ों में बदलाव करने की सलाह दी थी।
पीकू एक्ट्रेस ने कहा कि वो लोग समझते थे कि पहचान बनाने और बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर द्वारा नोटिस किये जाने का सही तरीका है लेकिन मैं वैसी इंसान नहीं हूं। मैं हमेशा अपने अंदर से निकलने वाली आवाज को फॉलो करती हूं।'
और पढ़ें: जान्हवी और ईशान के 'झिंगाट' का सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक, गाने पर बने Memes हुए वायरल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी