'गोलमाल अगेन' की शूटिंग के लिए बेटे लक्ष्य के साथ हैदराबाद पहुंचे तुषार कपूर
तुषार ने आईवीएफ और सेरोगेसी के जरिए जून 2016 में बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था।
हैदराबाद:
फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग में बिजी अभिनेता तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। वह शूटिंग खत्म होने के बाद लक्ष्य के साथ समय बिताते हैं और उसका ख्याल रखते हैं। तुषार ने आईवीएफ और सेरोगेसी के जरिए जून 2016 में बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था।
तुषार ने रविवार को ट्विटर पर दो तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्हें बेटे का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हैदराबाद में शाम, लक्ष्य के लिए पहला आउटडोर। रामोजी फिल्म सिटी। 'गोलमाल अगेन'।'
ये भी पढ़ें: जानें क्यों तुषार कपूर ने बेटे लक्ष्य को बताया '10 नंबरी'!
Evenings in Hyderabad, 1st outdoor for Laksshya.... #Ramojifilmcity #Golmaalagain pic.twitter.com/Qm7q63HdBO
— Tusshar (@TusshKapoor) April 16, 2017
शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी का चौथा सीक्वल है। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तब्बू, परिणीति चोपड़ा और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें: आमिर खान की 'बेटी' का नया अवतार देख आप रह जाएंगे दंग...
बॉलीवुड और सरोगेसी का रिश्ता बहुत पुराना है, अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान, तुषार कपूर और सोहेल खान के बाद इस फेहरिस्त में हाल ही में एक और नाम शामिल हो गया और वो है निर्माता-निर्देशक करन जौहर का। सिंगल फादर बने करन ने अपनी बेटी का नाम रूही और बेटे का नाम यश रखा है।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें