हनी सिंह के इन दो पार्टी सॉन्ग्स ने मचाया तहलका, यूट्यूब पर सुपरहिट
इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में हिप-हॉप और रैप संगीत के लिए पहचाने जाने वाले हनी सिंह का जादू बरकरार है।
मुंबई:
इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में हिप-हॉप और रैप संगीत के लिए पहचाने जाने वाले हनी सिंह का जादू बरकरार है। अपने गानों से प्रशसंकों के दिल जीतने वाले हनी सिंह के पार्टी सांग्स 'दिल चोरी साड्डा' और 'छोटे-छोटे पैग' दर्शकों को काफी रास आ रहे हैं।
पंजाबी गानों के रीक्रिएट वर्जन में हनी सिंह ने अलग टाच देकर इन्हे और बेहतरीन बना दिया है।
हनी सिंह का गाना 'दिल चोरी' रिलीज़ होते ही यूट्यूब खूब छाया। जब से हनी सिंह ने अपने नए गीत की घोषणा की थी। यूट्यूब पर रिलीज होने के सिर्फ 20 घंटों के अंदर इस गाने को एक करोड़ से अधिक बार देखा गया। रिलीज के साथ ही इस गाने को देशभर में 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा बार देखा गया है।
'छोटे-छोटे पैग'
और पढ़ें: रामेश्वरम के समुद्र में विसर्जित श्रीदेवी की अस्थियां, हैदराबाद में कल होगी शोक सभा
फिल्म के निर्देशक लव रंजन ने हनी सिंह के इन गानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,'मुझे बहुत खुशी है कि हनी सिंह ने मेरी फिल्म के साथ वापसी की। दोनों ही गाने दर्शकों को पसंद आ रहे हैं और मैं जहां भी जाता हूं, मुझे यह गाने सुनने को मिल रहे हैं।'
बीते कई सालों से हनी सिंह अपने चार्टबस्टर सॉन्ग 'चार बोटल वोडका', 'धीरे धीरे', 'ब्राउन रंग ने', 'अंग्रेजी बीट दे', 'ब्लू आइज', 'लव डोज' जैसे गानों से अपने फैंस का दिल जीतते आए हैं।
और पढ़ें: रजनीकांत की 'काला' का टीज़र यूट्यूब पर सुपरहिट, नेता बने नाना पाटेकर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें