'हाफ गर्लफ्रेंड' के एक ही गाने में छह अलग-अलग रूप में है श्रद्धा कपूर
एक अलग तरह का किरदार श्रद्धा अपनी आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में निभाती नजर आएंगी।
नई दिल्ली:
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हर बार एक अलग-अलग किरदारों में नजर आती हैं और ऐसा ही एक अलग तरह का किरदार श्रद्धा अपनी आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में निभाती नजर आएंगी। लेकिन इस फिल्म में एक और ऐसी चीज है जो श्रद्धा के प्रशंसकों के लिए दावत से कम नहीं होगी।
'हाफ गर्लफ्रेंड' का हाल ही में जारी हुआ दूसरा गाना 'फिर भी तुमको चाहूंगा' में श्रद्धा यूं तो काफी खूबसूरत लग ही रही हैं, लेकिन इस गाने की एक और खासियत यह है कि इस गाने में श्रद्धा के छह अलग-अलग रूप हैं।
ऐसा पहली बार होगा कि श्रद्धा एक ही गाने में इतने अलग-अलग किरदारों में नजर आ रही हैं और अपने हर एक रूप में उतनी ही उम्दा और आकर्षक लग रही हैं।
और पढ़ें: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
'फिर भी तुमको चाहूंगा..' में श्रद्धा और अर्जुन कपूर की केमिस्ट्री को देख उनके प्रशंसक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स, मोहित सूरी और चेतन भगत फिल्म ने संयुक्त रूप से निर्मित किया है। यह अनोखी प्रेम कहानी 19 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
अभी हाल ही में फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का नया गाना थोड़ी देर आउट हुआ। इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। साथ ही पाकिस्तानी सिंगर फरहान सईद ने भी श्रेया का साथ दिया है।
और पढ़ें: विनोद खन्ना की अंतिम यात्रा में शरीक न होने वाले सितारों पर भड़के ऋषि कपूर, बोले- चमचे पार्टियों में शरीक हो सकते हैं दाह-संस्कार में नहीं
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 7 May 2024: क्या है 7 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vaishakh Amavasya 2024 Date: कब है वैशाख अमावस्या, 8 या 9 मई को? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Mulank 6 Numerology 2024: इस मूलांक वालों को मई में मिलेगी तरक्की लेकिन कार्यस्थल पर बढ़ेंगे विवाद
-
Badrinath Temple: खुलने वाले हैं श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें यात्रा से जुड़ी हर बात