कबीर खान की फिल्म साथ नजर आएंगे शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, प्रभाष, रजनीकांत और दीपिका
निर्देशक कबीर खान की अगली फिल्म में शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, प्रभाष, रजनीकांत और दीपिका एक साथ नजर आने वाले हैं।
नई दिल्ली:
फिल्मी खबरियों की मानें तो निर्देशक कबीर खान की अगली फिल्म में शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, प्रभाष, रजनीकांत और दीपिका एक साथ नजर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म कबीर खान की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि ये फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर होगी।
फिल्म का नाम 'शिद्दत' बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कबीर फिल्म की तारीख के लिए रजनीकांत और प्रभास से बातचीत कर रहे है। इनके अलावा बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन भी कैमियो की भूमिका में हैं। वहीं दीपिका फिल्म में शाहरूख के साथ इश्क लड़ाती नजर आएगी।
शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत एक साथ फिल्म 'रा-वन' में नजर आ चुके हैं। बाहुबली प्रभास पहले ही शाहरूख खान के साथ काम करने की इच्छा जता चुके है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है लेकिन दर्शकों को ऐसी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा।
इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा जल्द लाने वाली है एक और नया गाना
कबीर खान फिलहाल रनबीर सिंह के साथ कपिल देव की बायोग्राफी बनाने की तैयारी में है। फिल्म की शूटिंग 2018 में शुरू होगी। वहीं शाहरूख एक बार फिर अनुष्का शर्मा के साथ आनंद एल राय की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ भी होंगी।
इसे भी पढ़ें: एकता कपूर ने शेयर किया राजकुमार राव की वेब सीरिज 'बोस' का टीजर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें