शाहरुख खान को मिलेगा यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार, 25 फरवरी को अवॉर्ड देंगी रेखा
पिछले दो दशकों से हिंदी फिल्म जगत का हिस्सा शाहरुख ने यश चोपड़ा की 'वीर-जारा', 'जब तक है जान', 'डर' और 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्मों में काम किया है।
मुंबई:
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव इस महीने के अंत में सुपरस्टार शाहरुख खान को यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की स्मृति में शुरू इस पुरस्कार समारोह के चौथे संस्करण के आयोजन में शाहरुख को सम्मानित किया जाएगा।
इस पुरस्कार समारोह का आयोजन 25 फरवरी को होगा। सिनेमा जगत के कई क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए यह सम्मान प्रस्तुत किया जाता है। पिछले दो दशकों से हिंदी फिल्म जगत का हिस्सा शाहरुख ने यश चोपड़ा की 'वीर-जारा', 'जब तक है जान', 'डर' और 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें: काम में व्यस्त रहना पसंद करते हैं शाहरुख खान
इस पुरस्कार के लिए निर्णायक मंडल में यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चौपड़ा के अलावा हेमा मालिनी, बोनी कपूर, अनिल कपूर, सिमी ग्रेवाल और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे सितारे शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: विराट ने सबके सामने किया अनुष्का से अपने प्यार का इज़हार, अपनी वैलेंटाइन के लिए शेयर किया ये क्यूट मैसेज
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें