रूप बदलकर नागिन इंतकाम की सारी हदें करेगी पार, #Naagin3 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज़
टीवी के सबसे मशहूर शो 'नागिन' का तीसरा सीजन जल्द छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
नई दिल्ली:
टीवी के सबसे मशहूर शो 'नागिन' का तीसरा सीजन जल्द छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'नागिन' के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे फैंस का इंतज़ार अब खत्म हुआ।
शो के पोस्टर्स के बाद पहला धमाकेदार प्रोमो रिलीज़ कर दिया गया है। प्रोमो में करिश्मा तन्ना और रजत टोकस की केमिस्ट्री को देख आपको अक्षय कुमार की जानी दुश्मन की याद आ जाएगी।
प्रोमो की शुरुआत चांदनी रात में दो नागों के रोमांस से हुई। रजत टोकस और करिश्मा तन्ना नाग के जोड़े में नज़र आ रहे है। प्रोमो में करिश्मा दुश्मनों के गैंग से इंतकाम लेते हुए रूप बदलते हुए नज़र आएंगी।
Iss baar inteqaam ki saari hadein hogi paar, jab kai roop badal kar karegi woh vaar. #Naagin3 jald sirf Colors par. @KARISHMAK_TANNA @anitahasnandani @RajjatTokas pic.twitter.com/6gW2ijdni4
— COLORS (@ColorsTV) May 4, 2018
और पढ़ें: एमा वॉटसन ने कठुआ रेप पीड़िता की वकील के लिए कही ये बड़ी बात, शेयर की फोटो
करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी एक ही किरदार में नज़र आएंगे।
18 घंटे पहले रिलीज़ हुए इस प्रोमो को 15 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके है।
टीज़र में करिश्मा दुश्मनों के गैंग से इंतकाम लेते हुए रूप बदलते हुए नज़र आएंगी। 'नागिन 3' में तीन नागिनें होंगी। तीसरी 'नागिन' का किरदार सुरभि ज्योति निभाते हुए नज़र आएंगी।
और पढ़ें: अली ज़फर के बचाव में उतरीं पाकिस्तानी सिंगर, यौन उत्पीड़न के आरोप को बताया बेबुनियाद
बता दें कि एकता कपूर का यह शो साल 2015 से टीवी के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। सीरियल के पहले और दूसरे सीजन में 'नागिन' का किरदार मौनी राय ने निभाया था। नागिन में नामी कलाकारों की फौज दिखाई देने वाली है।
इस शो के साथ रक्षंदा खान और चेतन हंसराज की छोटे स्क्रीन पर वापसी हो रही है और उनके साथ पर्ल वी पुरी भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
'नागिन' का पहला सीजन देशभर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय शो में शामिल होने के साथ टीआरपी कि रेस में भी पहली कुर्सी पर काबिज़ था।
और पढ़ें: सुरवीन चावला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, लाखों रुपये ठगने का आरोप
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग