प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
दरअसल, दिल्ली में जन्मी हरियाणा की मानुषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फैन हैं। उन्होंने मेडिसिन की पढ़ाई की है और वर्तमान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तरह बनना चाहती हैं।
highlights
- दिल्ली में जन्मी हरियाणा की मानुषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फैन हैं, उन्होंने मेडिसिन की पढ़ाई की है और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तरह बनना चाहती हैं
- हाल ही में चीन में देश का नाम रौशन कर स्वदेश लौंटी मानुषी को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है
नई दिल्ली:
मिस वर्ल्ड 2017 का ताज हासिल करने वाली मानुषी छिल्लर (20) गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं। हाल ही में चीन में देश का नाम रौशन कर स्वदेश लौंटी मानुषी को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है।
दरअसल, दिल्ली में जन्मी हरियाणा की मानुषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फैन हैं। उन्होंने मेडिसिन की पढ़ाई की है और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तरह बनना चाहती हैं।
भारत की ओर से 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी से पहले 5 भारतीय महिलाएं ये ताज अपने नाम कर चुकी हैं।
भारत ने कुल 6 बार ये खिताब जीता है। अब तक रीता फरिया(1966), ऐश्वर्या राय(1994), डाइना हेडन(1997), युक्ता मुखी(1999), प्रियंका चोपड़ा(2000) और मानुषी छिल्लर(2017) को मिलकर कुल छह बार ये खिताब भारत जीत चुका है।
और पढ़ें: 'पद्मावती' विवाद पर दीपिका को लेकर से क्या बोल गए नाना पाटेकर
#Delhi: #MissWorld2017 #ManushiChhillar met PM Narendra Modi earlier today. pic.twitter.com/eLvWSVe6Cm
— ANI (@ANI) November 30, 2017
मानुषी की इस जीत के साथ ही भारत मिस वर्ल्ड का खिताब सबसे ज्यादा जीतने वाला देश बन गया है।
शीर्ष पांच में जगह बनाने के बाद मानुषी से सवाल किया गया कि उनके मुताबिक कौन सा पेशा सर्वाधिक सैलरी पाने वाला है?
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मां सबसे ज्यादा सम्मान की हकदार है और जब आप वेतन की बात करते हैं तो यह सिर्फ नकद की बात नहीं होती है बल्कि मेरा मानना है कि यह प्रेम और सम्मान है जो आप किसी को देते हैं। मेरी मां मेरी जिंदगी में सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं।'
और पढ़ें: 'पद्मावती' विवाद: संजय लीला भंसाली संसदीय समिति के सामने हुए पेश
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक