तो क्या सिद्धार्थ से तलाक ले रही हैं विद्या!
ऐक्ट्रेस विद्या बालन बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में शुमार हैं, जो अपने काम बहुत ही शिद्दत और ईमानदारी से करने के लिए जानी जाती हैं।
highlights
- शादी आपको बदल देती है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शादी करूंगी: विद्या
- तालाक लेने वाली अफवाहों पर विद्या ने लगाया पूर्ण विराम
नई दिल्ली:
ऐक्ट्रेस विद्या बालन बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में शुमार हैं, जो अपने काम बहुत ही शिद्दत और ईमानदारी से करने के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ दिनों से खबरें हैं कि विद्या बालन की शादी बुरे दौर से गुजर रही है। पति सिद्धार्थ राय कपूर से उनकी बिल्कुल नहीं बन रही। लेकिन इन तलाक लेने वाली अफवाहों पर आखिरकार विद्या ने पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। शादी से पहले उन्होंने कभी सोचा तक नहीं था कि वह कभी घर भी बसाएंगी।
विद्या ने कहा, 'शादी आपको बदल देती है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शादी करूंगी। जब मैं सिद्धार्थ से मिली तो मेरी सोच बदली। मैं कभी शादी के बारे में सोच भी नहीं सकती थी। यह मेरे लिए एक बड़ा बदलाव है।'
आपको बता दें कि विद्या ने 2012 में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी। इन दिनों विद्या अपनी आगामी फिल्म 'कहानी 2' को लेकर काफी व्यस्त हैं। वह इसमें दुर्गा रानी सिंह का महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी। सुजॉय घोष की यह फिल्म में दिसंबर में रिलीज होगी। इसमें अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें